Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज मंडल में 33 दिव्यांग रेलकर्मियों को ट्राई-व्हील स्कूटी मिली:उत्तर मध्य रेलवे की पहल, मंडल रेल प्रबंधक ने सौंपीं चाभी

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने दिव्यांग कर्मचारियों के लिए एक सराहनीय पहल की है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने 2 महिला कर्मचारियों सहित कुल 33 दिव्यांग रेलकर्मियों को ट्राई-व्हील वाली स्कूटी प्रदान की। यह कार्यक्रम मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, नवीन प्रकाश, मो. मुबश्शिर वारिस और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। स्कूटी की चाबियां देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि यह कदम कर्मचारियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेल की असली ताकत उसके कर्मचारी हैं। यह पहल संगठन की समावेशी सोच और कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस योजना के तहत प्रत्येक कर्मचारी ने ₹40,909 का योगदान दिया, जबकि मंडल की कर्मचारी हित निधि से हर स्कूटी पर ₹55,000 की सहायता दी गई। कुल 33 स्कूटी के लिए लगभग ₹18,15,000 की राशि खर्च की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लट्ठमार होली से पहले एक्शन में SDM:रात में खड़े होकर हटवाए अतिक्रमण, पक्के अतिक्रमण को खुद तोड़ते दिखे लोग
    Next Article
    दहेज मृत्यु पर विरलतम मामलों में उम्रकैद उचित:हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सज़ा घटाई, तत्काल रिहा करने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment