Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज से अब मानसून की विदाई की तैयारी:3 दिन से बारिश नहीं, दिन में तेज धूप तो रात में बढ़ी ठंडक

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में जिले में अब मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जिससे उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। वहीं, रात में मौसम का मिजाज बदल रहा है। आसमान साफ रहने और ओस पड़ने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इन दिनों दिन और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस महसूस हो रही है, जबकि रात में मौसम ठंडा हो रहा है। सुबह और शाम के समय भी ठंडक का असर महसूस होने लगा है। मौसम में यह बदलाव मानसून के बाद की स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। रात में साफ आसमान और ओस से गिर रहा तापमान दिन में धूप तेज होने के कारण तापमान बढ़ रहा है। इसके उलट रात में आसमान साफ रहने से गर्मी तेजी से बाहर निकल रही है। ओस पड़ने से भी रात और सुबह के तापमान में गिरावट हो रही है। यही वजह है कि रात के साथ अब सुबह के समय भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अगले 10 दिन में बढ़ेगी सुबह-शाम की ठंडक मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी और उमस बनी रह सकती है। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहने के आसार हैं। मानसून की पूरी तरह विदाई के बाद ठंड का असर और बढ़ सकता है। अगले करीब 10 दिनों में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है। मानसून की विदाई के प्रमुख संकेत आईएमडी के अनुसार मानसून की वापसी तय करने में लगातार बारिश में कमी और लंबे समय तक शुष्क मौसम बने रहना महत्वपूर्ण संकेत माने जाते हैं। प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने और दिन-रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में बदलाव साफ दिखाई देने लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल में था बड़ा छेद, एसएन में हुआ ऑपरेशन:फेफड़ों में भी थी समस्या, 58 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी
    Next Article
    बुलंदशहर में सचिन वशिष्ठ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने:जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और कांग्रेसियों ने स्वागत कर दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment