Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज वार्ड 48 उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न:भाजपा-सपा में सीधी टक्कर, 12 हजार से अधिक वोटरों ने किया मतदान, 7 मई को नतीजे

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज नगर निगम के वार्ड संख्या 48 (अलोपीबाग) में पार्षद पद के लिए मंगलवार, 5 मई 2026 को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। यह उपचुनाव पूर्व पार्षद उमेश चंद्र मिश्रा के निधन से रिक्त हुई सीट पर हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से स्वर्गीय पार्षद के पुत्र सचिन मिश्रा, समाजवादी पार्टी (सपा) से दीप प्रकाश सोनकर (दीपू सोनकर) और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता मैदान में हैं। अलोपीबाग वार्ड में कुल 12,306 मतदाता हैं। इनके लिए पांच मतदान केंद्रों पर 10 बूथ बनाए गए थे। इनमें महर्षि अरविंद विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल अल्लापुर, संक्रामक चिकित्सालय अल्लापुर, सिंधु विद्या मंदिर अलोपीबाग, नगर महापालिका जूनियर हाईस्कूल अलोपीबाग और संत रविदास प्राथमिक विद्यालय सोहबतिया बाग शामिल थे। सभी बूथों पर ईवीएम से मतदान हुआ। मतदान के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों के समर्थन में सक्रिय रहे। वे मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में जुटे थे। प्रशासन की सतर्कता के कारण मतदान प्रक्रिया पूरे दिन शांतिपूर्ण रही। जिला प्रशासन ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया था। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू थीं और मतदान बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ। इस उपचुनाव की मतगणना 7 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है। सभी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों की निगाहें अब नतीजों पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में स्कूल जाते समय पांच बच्चे लापता:पार्क में खेलते हुए मिले, पुलिस ने दो घंटे में बरामद किया
    Next Article
    मेरठ में डेयरी कॉन्क्लेव 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' आयोजित:स्वदेशी गौपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment