Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैसों के लिए देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा:बहराइच में पति की मौत पर बीमा का मिला था 5 लाख रुपए, आरोपी फरार

    18 hours ago

    1

    0

    बहराइच में गुरुवार को बीमा के पैसों के लिए देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने कान व गले को काटकर हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला मुर्तिहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का है। कान काटकर सिर पर किया वार गुरुवार को धर्मपुर गांव में देर रात आरती देवी (32) की उनके ही देवर दिनेश ने कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने महिला के कान को काटा और सिर पर हमला किया। दुर्घटना बीमा के क्लेम का मिला था पैसा जानकारी के मुताबिक, आरती देवी के पति की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में उन्हें दुर्घटना बीमा का क्लेम मिला था। इसी रकम को लेकर उनका देवर दिनेश लगातार उनसे पैसे मांग रहा था। घटना की रात भी दिनेश पैसे मांगने के लिए घर पहुंचा। लेकिन आरती के मना करने पर वह आगबबूला हो गया। जिससे युवक ने महिला को बांध करके पास पड़ी कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दे डाला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मृतक के भाई ओंकार यादव ने बताया- बहन के पति की मौत हो गई थी। एक साल पहले उसके बीमा का पैसा आया था। उसका देवर दिनेश उसी पैसे को मांग रहा था। पैसे के चलते उसने बहन पर हमला कर उसके कान व गले को काट डाला। बहन घर में अकेली रहती थी। उसको कोई बच्चे नहीं था । सड़क दुर्घटना में पति की मौत के बाद पांच लाख का क्लेम मिला था ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ढाबे के सामने कार का शीशा तोड़कर चोरी:यात्री का पर्स, नगदी, जेवरात और मोबाइल फोन गायब, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निकाला जुलूस:महराजगंज में सदर विधायक और जिला उपाध्यक्ष ने किया नेतृत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment