Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुस्तक मेले में मिलेंगी NCERT की किताबें:वाराणसी के क्वींस कालेज में 22 अप्रैल को लगेगा पुस्तक मेला, 36 विषयों की पुस्तकें उपलब्ध

    1 hour ago

    2

    0

    UP बोर्ड के नौवी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 22 अप्रैल को पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शहर के पीएम श्री राजकीय क्वींस कालेज कैंपस में लगाया जा रहा है। उन्हें सस्ते दरों पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन एजेंसियों को इसका जिम्मा शासन स्तर पर दिया गया है। इनके स्टाल लगाए जाएंगे। कुल 32 तरह की किताबें रहेंगी। UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने चार अप्रैल को इसके लिए बकायदा पूरी सूची जारी की थी जिसमें यह भी लिखा गया है कि कौन सी किताब की कीमत क्या है। क्वींस कालेज में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मनमानी कीमत पर बेची जा रही थी किताबें दरअसल, पिछले दिनों इस तरह की शिकायतें यूपी बोर्ड के सचिव तक पहुंची थी कि स्कूलों में अनधिकृत रूप से अनुचित किताबें छात्राें को महंगे दामों पर बेची जा रही है। यह परिषदीय मूल्यों की तुलना में 149 प्रतिशत से 361 प्रतिशत तक महंगी हैं। इसके बाद बोर्ड सचिव की ओर से निर्देशित किया गया था 15 अप्रैल तक स्कूलाें का निरीक्षण किया जाए और जिम्मेदार प्रधानाचार्य, प्रबंधक व शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई भी जाएगी। सात अंकों का नंबर बताएगा किताब असली है इस बार NCERT की जो किताबें आई हैं उसमें नया प्रयाेग किया गया है। नकली और असली किताबों की पहचान आसानी से की जा सकेंगी। किताब के आवरण पृष्ठ पर सात अंकाें का अल्ट्रा वायलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग में सीरियल नंबर मुद्रित कराया गया है। जिन भी किताबों पर यह सीरियल नंबर नहीं होगा वह अनधिकृत माना जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज जन आक्रोश महिला पदयात्रा:महिलाओं की रैली में शामिल होंगे योगी, सीएम आवास से विधानसभा तक पैदल जाएंगे
    Next Article
    गौ सेवक नीशू के ‘धर्म युद्ध’ के ऐलान से हड़कंप:मृत गायों के लिए श्मशान घाट की मांग, जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर देंगे धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment