Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुस्तैनी जमीन पर फसल कटाई, मारपीट की धमकी का आरोप:कानपुर देहात में समाधान दिवस पर 123 शिकायतें मिलीं

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में शनिवार को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 123 जन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। सुखसौरा गांव के दिनेश कुमार ने चकबंदी के दौरान गाटा संख्या का नाप न होने और कब्जे न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। शिवाजी नगर कुसरजापुर के धीरेन्द्र सिंह ने तालाब के जल निकासी की समस्या और खेतों में जलभराव की स्थिति से अवगत कराया। गौरीकरन गांव के कल्लू ने अपनी पुस्तैनी जमीन पर फसल कटाई और मारपीट की धमकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विद्युखुरी गांव के दरोगा ने मंदिर के पास खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय, न्यायिक एडीएम दिग्विजय सिंह, सीएमओ डॉ. ए.के. सिंह, सीओ संजय वर्मा, एसडीएम देवेन्द्र सिंह, तहसीलदार प्रिया सिंह, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश और अभिनव चतुर्वेदी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर मनमानी से लग रहे, सपा ने विरोध जताया:फर्रुखाबाद में महानगर अध्यक्ष ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
    Next Article
    गोरखपुर में बुजुर्गों को मिला उपयोगी सामान:रोटरी क्लब ने किया सहयोग, गर्मी में मिलेगी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment