Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग:TMC का आरोप- मगराहाट में सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की, कार्यकर्ताओं को पीटा

    10 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की। पार्टी के मुताबिक, यह कैंप नजरा एफपी स्कूल के पास 500 मीटर के दायरे से बाहर लगाया गया था और चुनाव आयोग के नियमों के तहत काम कर रहा था। TMC उम्मीदवार शमीम अहमद ने कहा कि यह स्वीकार नहीं है। वहीं घटना के बाद TMC समर्थकों ने नारेबाजी की। इधर डायमंड हार्बर के फाल्टा में स्थानीय लोगों ने TMC के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। सड़क पर विरोध कर रहीं महिलाओं ने कहा कि हमारे साथ मारपीट की गई है। इधर सुबह 11 बजे तक मगरहाट में मगराहाट में 38.2% और डायमंड हार्बर में 35.92% मतदान हो चुका है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। री-पोलिंग की 3 तस्वीरें… EVM से छेड़छाड़-झड़प की शिकायत पर दोबारा वोटिंग दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का दावा है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ हुई है। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की तारीफ, टूट जाएगा NATO, जर्मनी पर ऐसे भड़ास निकालेंगे ट्रंप
    Next Article
    एपल, गूगल व जेबीएल बना रहे नए दौर के ईयरबड्स:40 भाषाओं में ट्रांसलेशन, हार्ट रेट भी ट्रेक कर रहे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment