Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम एशिया मुद्दे पर मोदी, राजनाथ एक्शन में, All Party Meeting भी बुलाई, राहुल बोले- अब भारत की नहीं मोदी की विदेश नीति है

    3 hours from now

    1

    0

    पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात को लेकर भारत की चिंता लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मुद्दे पर संसद में जहां सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, वहीं केंद्र सरकार ने हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा में स्पष्ट किया कि भारत का मुख्य लक्ष्य संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति बहाल करना है, जबकि विपक्ष ने सरकार की विदेश नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया के अधिकांश देशों के राष्ट्राध्यक्षों से दो बार बातचीत की है और भारत लगातार खाड़ी देशों, ईरान, इजराइल तथा अमेरिका के संपर्क में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत किसी भी प्रकार के संघर्ष के बजाय बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान चाहता है। साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर हमलों और मार्ग में रुकावट को अस्वीकार्य बताया।इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा हमला, बोले- हमारी Foreign Policy एक मजाक बन गई हैप्रधानमंत्री ने संसद को बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे बाजार में अस्थिरता और महंगाई बढ़ने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया कि खाड़ी देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय काम करते हैं और उनकी सुरक्षा तथा आजीविका सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य में कई जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय चालक दल मौजूद है। ऐसे में उनकी सुरक्षित वापसी और स्थिति सामान्य करना सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है।उधर, जहां एक ओर सरकार स्थिति को संभालने के प्रयासों पर जोर दे रही है, वहीं विपक्ष लगातार सरकार की आलोचना कर रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को व्यक्तिगत और कमजोर बताते हुए कहा कि इससे देश की स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है, खासकर रसोई गैस और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया संकट जैसे गंभीर मुद्दे पर स्पष्ट और मजबूत नीति की जरूरत है। राज्यसभा में एक अन्य सदस्य ने वर्ष 2003 में इराक युद्ध के दौरान पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए सरकार से इसी तरह का स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।हम आपको यह भी बता दें कि इस पूरे संकट का असर देश के भीतर भी दिखने लगा है। रसोई गैस की संभावित कमी और कीमतों में अनियमितता को लेकर संसद में स्थगन प्रस्ताव तक लाया गया। विपक्ष का कहना है कि सरकार को इस मुद्दे पर तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस बीच, विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति लंबे समय तक बाधित रहती है, तो इसका असर भारत के व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर और अधिक गंभीर हो सकता है।उधर, बढ़ते वैश्विक तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर देश की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में प्रमुख सैन्य और अनुसंधान अधिकारियों ने भाग लिया और वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि भारत कूटनीतिक प्रयासों के साथ साथ सुरक्षा के मोर्चे पर भी सतर्क है।हम आपको बता दें कि मोदी सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर व्यापक चर्चा के लिए बुधवार शाम पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सभी दल मिलकर एक साझा रणनीति तैयार करने का प्रयास करेंगे, ताकि देश के हितों की रक्षा की जा सके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका मजबूत बने। प्रधानमंत्री ने भी संसद में कहा है कि इस कठिन समय में देश को एकजुट होकर शांति और संवाद का संदेश देना चाहिए। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि भारत अपनी कूटनीतिक कोशिशों के जरिए इस संकट में कितनी प्रभावी भूमिका निभा पाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Speaker ओम बिरला ने स्वीकारा इस्तीफा, Assam के प्रद्युत बोरदोलोई अब BJP के टिकट पर लड़ रहे चुनाव
    Next Article
    Nari Vandan Act में बड़े बदलाव की तैयारी, Kharge ने सरकार से पूछा- All-Party Meet कब?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment