Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की आंखों के सामने गंगा नदी में कूदी बेटी:मोबाइल को लेकर डांटने पर घर से निकली थी; तेज बहाव में SDRF भी तलाश नहीं कर पाई

    4 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के कछवा में गुरुवार को एक पिता की आंखों के सामने उसकी 19 वर्षीय बेटी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। रामापुर गांव की रहने वाली सपना सरोज को उसके पिता जयप्रकाश ने मोबाइल चलाने को लेकर डांटा था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो पिता उसकी तलाश में निकल पड़े। तलाश करते हुए जब वह भटौली गंगा पुल पर पहुंचे तो सपना उन्हें पुल की ओर जाती दिखाई दी। जयप्रकाश बेटी के पीछे-पीछे पुल तक पहुंचे और उसे रोकने के लिए आवाज लगाई। पिता के मुताबिक, वह सपना से करीब 10 मीटर दूर थे। जैसे ही सपना ने उनकी आवाज सुनी और पीछे मुड़कर देखा, उसने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। बेटी को अपनी आंखों के सामने नदी में कूदता देख जयप्रकाश बदहवास हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कछवा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर गंगा में तलाश शुरू कराई गई। काफी देर तक तलाश के बाद भी सपना का पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गंगा में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है। देर शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… 'डर था, मुझे देखकर कहीं और तेज न भागने लगे' जयप्रकाश ने बताया कि वह गाड़ी से सपना के पीछे जा रहे थे। उन्हें डर था कि अगर सपना ने उन्हें देख लिया तो वह और तेजी से भाग सकती है। इसलिए वह एक चार पहिया वाहन की आड़ लेकर उसके पीछे-पीछे बढ़ते रहे। जब वह बेटी से करीब 10 मीटर दूर रह गए तो उन्होंने उसे आवाज दी। पिता की आवाज सुनते ही सपना ने पीछे देखा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। जयप्रकाश ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन तब तक वह नदी में कूद चुकी थी। जयप्रकाश ने बताया कि हर माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे मोबाइल से दूर रहें और पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने भी सपना को मोबाइल कम इस्तेमाल करने, पढ़ाई करने और घर के कामों में सहयोग करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी बात सपना को इतनी बुरी लग जाएगी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बेटी उनके सामने ही इतना बड़ा कदम उठा लेगी। मां बोली- खाना देकर बकरी चराने चली गई थी सपना की मां ने बताया कि वह बकरी चराने जाने से पहले सपना को खाना देकर गई थीं। उस समय सपना के पिता गाड़ी चलाने गए थे। कुछ देर बाद छोटी बेटी ने फोन कर पूछा कि सपना कहां है। इसके बाद वह घर लौटीं और बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने जयप्रकाश को इसकी जानकारी दी। जयप्रकाश बेटी की तलाश में निकल गए। करीब दो घंटे बाद परिवार को सूचना मिली कि सपना गंगा नदी में कूद गई है। रील बना रहे युवक ने घटना के बारे में बताया सिमरी गांव निवासी अनुज कुमार घटना के समय भटौली पुल पर मौजूद थे। वह दोस्तों के साथ सेल्फी और रील बना रहे थे। अनुज के मुताबिक, इसी दौरान एक युवती पुल की तरफ पैदल आती दिखाई दी। उसने दुपट्टे से अपना चेहरा बांध रखा था। अनुज ने बताया कि युवती के पीछे एक व्यक्ति बाइक से आ रहा था। बाद में पता चला कि वह युवती का पिता था। पिता लगातार उसे रुकने के लिए आवाज लगा रहा था। युवती ने जैसे ही पीछे मुड़कर पिता को देखा और उसकी आवाज सुनी, वह और तेज हो गई। इसके बाद वह पुल के डिवाइडर पर चढ़ी और गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों के बाद SDRF ने संभाला मोर्चा घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। काफी देर तक गोताखोर गंगा में युवती को खोजते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम के मुताबिक गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और नदी में तेज बहाव है। इसी वजह से पानी के अंदर तलाश करने में काफी दिक्कत आ रही है। टीम लगातार संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी सपना, शादी भी तय थी परिजनों के मुताबिक सपना पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। मां-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बोली- तलाश जारी है कछवा थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि युवती के गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश में लगातार जुटी हुई है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें.. पिता बोले- पत्नी की बेवफाई से परेशान था बेटा:फतेहपुर में 5 लोगों पर तलवार से किया था हमला, भीड़ ने पीटकर मार डाला ‘बेटा घबराया हुआ घर आया था। बड़बड़ा रहा था कि अब सब सही गया है। मैंने हाथ जोड़कर पूछा कि बेटा क्या हुआ है, लेकिन उसने नहीं बताया। 15 मिनट बाद ही चला गया। उसे औरत का दुख था, बार-बार बच्चों को भी फोन करता था, लेकिन कोई बात नहीं करता था। उसे यही तकलीफ थी कि जिन्हें जिंदगी भर खिलाया वो आज बाहर भाग रहे हैं।’ यह कहना है उस पवन के पिता का, जिसने फतेहपुर में गुरुवार को 5 लोगों पर तलवार से हमला किया था। पढ़िए रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्तूरबा गांधी स्कूल में DM को मिली गंदगी, बाउंड्री टूटी:कन्नौज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई और मरम्मत के निर्देश
    Next Article
    मुरादाबाद में 12 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात:गांवों में घुसा कोसी नदी का पानी, फसलें बर्बाद-लिंक मार्ग भी डूबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment