Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति को मुकदमे में फंसाने के लिए पत्नी को मारी-गोली:एटा में दूसरे पति ने रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    2

    0

    एटा में एक महिला को गोली मारने की घटना के पीछे उसके दूसरे पति की साजिश सामने आई है। आरोपी ने अपनी पत्नी को गोली मारकर उसके पहले पति को फंसाने की योजना बनाई थी। शुरुआत में घायल महिला ने अपने पहले पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस जांच में पूरी कहानी ही बदल गई। मामला मलावन थाना क्षेत्र के सौहार गांव का है। घायल महिला को गंभीर हालत में वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामरन ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पता चला कि महिला के दूसरे पति देवदत्त ने ही उसे गोली मारी थी। उसका मकसद महिला के पहले पति नीरज को एक पुराने मुकदमे में फंसाना था। पुलिस के अनुसार, माधुरी की शादी करीब 12 साल पहले नीरज से हुई थी। बाद में उसने नीरज को छोड़कर देवदत्त से विवाह कर लिया था। नीरज ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में दबाव बनाने के लिए यह साजिश रची गई। योजना के तहत देवदत्त ने अपनी पत्नी माधुरी के पैर में गोली मार दी, ताकि मामला गंभीर दिखे और आरोप पहले पति पर लगाया जा सके। पुलिस ने आरोपी देवदत्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से अवैध .315 बोर का तमंचा और एक खोखा बरामद हुआ है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अब महिला माधुरी और उसके पति देवदत्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के चिनहट वार्ड में मैनुअल स्वीपिंग की शुरुआत:पार्षद ने हरी झंडी दिखाई, सड़क-गली में दिखे गंदगी तो करें शिकायत
    Next Article
    पिता-पुत्र हत्याकांड की संभल एसपी ने देखी रिपोर्ट:1 लाख के इनामी की गिरफ्तारी को 8 टीमें लगाईं, दो आरोपी जेल में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment