Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या की:शाहजहांपुर में पत्नी पर शक करता था, रोज दोनों में होती थी लड़ाई

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पति ने फावड़े से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के भौती गांव में हुई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय सोमवति के रूप में हुई है। घटना के समय बच्चे घर से बाहर थे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जहां सोमवति का शव खून से लथपथ पड़ा था।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति छत्रपाल अपनी पत्नी सोमवति पर शक करता था। इसी शक के कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी। मंगलवार को भी विवाद के बाद छत्रपाल ने फावड़े से पत्नी पर कई वार कर दिए। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी पति छत्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या की है। पति को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खलीलाबाद सीट पर सपा बनी पहली पसंद:SP से मो. अहमद, बसपा से भगवान दास पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    शमशाबाद में नारी शक्ति अधिनियम के विरोध में रैली:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा, कहा- महिलाओं का अपमान है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment