Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी और प्रेमी की गोली मारकर की हत्या:गाजियाबाद में पत्नी के अफेयर का पता चलने से नाराज था, सोते समय की वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की सूचना पर रात में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी देर रात मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैय्यर ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में 4 टीमें लगाई गईं हैं। अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि अवैध सम्बंधों को लेकर यह वारदात की गई है। तीनों मुस्लिम समुदाय से हैं। पुलिस ने बताया कि शबनम का प्रेमी फहीम से अफेयर चल रहा था। खून से लथपथ हालत में मिले शव ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क में मकान में शबनम और प्रेमी फहीम का शव खून से लथपथ हालत में मिला। जहां महिला के सिर के पास खून बहता मिला। ऐसे में पुलिस मान रही है कि गोली मारकर हत्या की गई है। महिला कमरे में सोफे पर भी खून मिला है। पुलिस मान रही है महिला सोफे पर थी उस समय गोली मारी गई, जिसके बाद महिला नीचे फर्श पर खून से लथपथ हालत में गिर गई। वहीं महिला के प्रेमी की लाश भी खून से लथपथ हालत में मिली है। अब पुलिस आरोपी राशिद की तलाश कर रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर का बयान एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर राज करन नैय्यर ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी की हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल में सामने आया है क अवैध सम्बंधों को लेकर पति ने यह हत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 29 मार्च तक बूंदाबांदी की संभावना:सुबह से धूप निकली, रात का तापमान न्यूनतम से 1.2°C कम
    Next Article
    अमेठी में झटका तार से युवक की मौत:खेतों की सुरक्षा के लिए लगे थे तार, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment