Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पति न्यूड करके पीटता था इसलिए मार डाला:गाजियाबाद में मर्डर करने वाली महिला बोली-2 साल तक मार खाई, हत्या कर बदला लिया

    4 hours ago

    2

    0

    "मैंने प्यार की खातिर अपना घर छोड़ा। अपने धर्म को त्यागकर लव मैरिज की। फेसबुक से दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी के पांच- 6 साल तक तो ठीक रहा। लेकिन उसके बाद पति शराब पीने का इस तरह आदी होने लगा कि घर में आए दिन गृहक्लेश होने लगा। दूसरा बेटा हुआ तो पति का अत्याचार और बढ़ता गया। 2 साल से इस तरह से अत्याचार झेल रही थी कि मैं बता भी नहीं सकती। घर में 2 छोटे बच्चे, पति पता नहीं शराब पीकर कब पीटना शुरू कर दे। पति को समझाने की कोशिश की तो वह मुझ पर ही बदचलन का आरोप लगाकर बदनाम करता। दिन हो या रात पति कभी भी अर्धनग्र करके कमरे में बंद करके पीटता। न आवाज घर से बाहर जाती न ही कोई बचाव में आता। मैं अपना परिवार छोड़कर यहां आई, लेकिन पति ने कोई कसर नहीं छोड़ी। " ये कहना है गाजियाबाद में पति की हत्या करने वाली सोनिया का। उसने 1 अप्रैल को पति की हत्या की थी। 11 साल पहले धर्म बदलकर लव मैरिज की थी बिजेंद्र (35 साल) अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के खोड़ा के शंकर विहार में रहता था। बिजेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। इस दौरान फेसबुक पर बिजेंद्र की दोस्ती दौरान सोनिया उर्फ सोनी से हुई। सोनिया मुस्लिम समुदाय से है। दोनों में अफेयर हो गया। साल 2015 में सोनिया ने परिवार के खिलाफ जाकर बिजेंद्र से शादी की। फिर हिंदू धर्म अपना लिया। शादी से दोनों के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का दीपक, छोटा बेटा 7 साल का दिव्यांशु है। पुलिस ने बताया कि सोनिया को शराब पीने की लत है। वह शराब पीती थी। बिजेंद्र इसका विरोध करता था। इसी को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। सोनिया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 31 मार्च को मेरा पति शाम को ई रिक्शा चलाकर घर आया। उसके बाद पत्नी को कमरे में बंद करके पीटा। 2 साल में 50 बार से ज्यादा मार खाई सोनिया ने बताया कि शराब के नशे में पति बेल्ट से पीटता था। पिछले 2 साल से इतने अत्याचार बढ़ने लगे थे कि जब जब सारा शरीर दर्द करता था तो मैं चोरी छिपे शराब पी लेती थी, कुछ समय तो यह पति को पता नहीं चला। लेकिन उसके बाद पति और भी बेरहमी से पीटने लगा। 2 साल में 50 बार से ज्यादा मैंने पति के हाथों से मार खाई। 31मार्च की रात के 9 बजे पति ने न्यूड कर मुझे पीटा। थप्पड़ बरसाए। लात-घूंसों से भी पीटा। तभी मैंने उसे मारने का प्लान बनाया। दो साल से वह मुझे टॉर्चर कर रहा था। हत्या कर भागना चाहती थी सोनिया ने बताया कि 1 अप्रैल को मैं शराब लेकर घर आई। रात में मैंने और बिजेंद्र ने साथ में बैठकर शराब पी। मैं उसका बड़ा पैग बनाती और अपना छोटा बनाती थी। बिजेंद्र को जब अधिक नशा हो गया तो उसने मुझसे कहा कि सोनिया तुम शराब पीना छोड़ दो। घर संभालो। इसी बात को लेकर हम दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मैंने टीवी पर तेज आवाज में गाने चला दिए। फिर मैंने उसके सिर पर डंडे वार कर दिया। फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसी डंडे से उसका गला दबा दिया। नशे की हालत में पति के गले पर डंडा रखकर ऊपर से पैर रख दिया। जिससे पति की सांस थम जाए। सोनिया ने कहा मैंने पति द्वारा किए गए सारे अत्याचार का बदला ले लिया। SHO खोड़ा नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या के बाद सोनिया ट्रेन से फरार होना चाहती थी। जिसे दिल्ली के बार्डर के पास से अरेस्ट किया गया। पहले उसने पूछताछ में बताया कि पत्नी की रात में शराब पीकर मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पूर्व सभासद के घर में घुसकर मारपीट:कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा, जमीन कब्जे का कर रहा था विरोध
    Next Article
    चित्रकूट में एम्बुलेंस कर्मियों ने EMT दिवस मनाया:मरीजों की जान बचाने में योगदान पर चर्चा, उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment