Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व दुष्कर्म का आरोप:विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाली, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडम्बा थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाए हैं। आरोपी पति ने पत्नी से जबरदस्ती की जिसका विरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाल दी। पीड़िता का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते महिला का उत्पीड़न और बढ़ गया। मिश्रिख सीतापुर निवासी पीड़िता ने बताया 30 अक्टूबर 2010 को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति के शराबी होने की जानकारी हुई। इसके बाद आए दिन मारपीट करने लगा। ससुराल पक्ष की तरफ से 10 लाख रुपए दहेज की मांग की जाती रही। पीड़िता ने अपने पिता से 2 लाख रुपए लेकर पति को दिए लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। बच्चों के साथ अलग रहने लगी आरोप है कि पति, सास, ससुर और देवर ने मिलकर पीड़िता के जेवर अपने पास रख लिए और उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने किराए का कमरा लेकर बच्चों के साथ रहना शुरू किया और अर्बन कंपनी में ब्यूटीशियन का काम कर गुजर-बसर कर रही है। पीड़िता का कहना है कि 10 जून 2024 को पति ने माफी मांगकर दोबारा साथ रहना शुरू किया लेकिन तीन महीने बाद उसने नशे की दवाइयां देना शुरू कर दिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी पति हैदराबाद भाग गया। प्राइवेट पार्ट पर डाली लाल मिर्च एक अक्टूबर 2024 को पति वापस आया और फिर माफी मांगकर साथ रहने की बात कही। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसने दोबारा मारपीट की और जबरन अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके साथ बर्बरता करते हुए दुष्कर्म किया और विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाल दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाने में शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल वह अपने दो बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहकर किसी तरह जीवन यापन कर रही है। मामले में इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी मिश्रा का कहना है मुकदमा दर्ज करके जान शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने संडीला तहसील सभागार में 166 शिकायतें:फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए जल्द निस्तारण के निर्देश
    Next Article
    बदायूं में युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या:दो सगे भाइयों समेत 5 लोगों पर हत्या का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment