Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को बुलाने की जिद में युवक टावर पर चढ़ा:महराजगंज पुलिस ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद उतारा नीचे

    6 hours ago

    2

    0

    महराजगंज में रविवार देर शाम एक युवक अपनी पत्नी को ससुराल से वापस लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। मामला बरगदवा थाना क्षेत्र के शीशगढ़ गांव का है। घटना के दौरान दर्जनों ग्रामीण युवक को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए लगातार बातचीत की और अंततः उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद युवक को थाने ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान राकेश गौंड (पुत्र बलिराम) निवासी बोदरवार गांव, थाना परसामलिक के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2024 में शीशगढ़ निवासी अंजनी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी मायके में रह रही थी। यह पारिवारिक मामला फिलहाल दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले पत्नी अपने भाई के साथ पंजाब चली गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर राकेश रविवार को ससुराल पहुंचा और उसे वापस बुलाने की जिद करने लगा। जब परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी, तो वह पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में गैस सिलेंडर रिसाव से वर्कशॉप में लगी आग:किशोर की मौत, शादी का सामान भी जला
    Next Article
    योगांजलि क्लब ने मनाया वार्षिक समारोह:सास-बहू का सामंजस्य ही स्वस्थ समाज की नींव रही थीम ,रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment