Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:संभल में इकलौते बेटे के सामने पीट-पीटकर मार डाला था, भाभी पर भी FIR

    2 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने कथित तौर पर अपने इकलौते बेटे के सामने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की थी। इस मामले में मृतका के मामा की शिकायत पर पति और उसकी भाभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चंदौसी कोतवाली पुलिस ने रविवार को गांव रामनगर निवासी पान सिंह पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि मृतका के मामा प्रमोद कुमार की शिकायत पर पान सिंह और उसकी भाभी गुड्डो पत्नी वेद प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बीते गुरुवार की रात पान सिंह ने अपनी भाभी गुड्डो से कथित नाजायज संबंधों के चलते पत्नी गौरी कश्यप (32) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना शुक्रवार दोपहर 12 बजे मृतका के मामा को मिली थी। गौरी कश्यप पान सिंह की पत्नी और रामनगर गांव की निवासी थीं। मृतका के आठ वर्षीय बेटे देवू ने अपने मामा को बताया कि उसके पिता ने मां को पूरी रात पीटा था और बार-बार उस पर पानी डालकर यह जांच रहे थे कि वह जीवित है या नहीं। बेटे ने यह भी बताया कि मां की मौत देखकर वह बहुत घबरा गया था। जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी रामचंद्र कश्यप ने लगभग नौ साल पहले अपनी बेटी गौरी की शादी पान सिंह से की थी। गौरी के मामा प्रमोद कुमार पुत्र कल, निवासी रायसत्ती, चंदौसी ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। जब वह ससुराल पहुंचे, तो गौरी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यमंत्री ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया:मथुरा जिला अस्पताल में मिलीं खामियां, सुधार के सख्त निर्देश दिए
    Next Article
    रावतपुर में बंद घर से 30 लाख के जेवर चोरी:कानपुर का परिवार लखनऊ में गया था, वापस आए तो ताला टूटा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment