Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को जहर देने वाले दरोगा का ओडियो वायरल:9 हजार में बुलाई कॉलगर्ल, मीनाक्षी का दावा- दरोगा के महिलाओं से अवैध संबंध

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में पत्नी को जहर देने वाले दरोगा की ऑडियो सामने आई है। ऑडियो में दरोगा एक कॉल गर्ल को बुलाने की बात कह रहा है। सिपाही ने उससे कह रहा है कि 9 हजार में में आई है। उसकी फोटो आपको भेज दी है। ये ऑडियो उसकी पत्नी मीनाक्षी ने वायरल की है। मीनाक्षी का कहना है कि ये कॉल रिकॉड तब हुई थी, जब लोकेश अपने मौसी के लड़के से बात कर रहा था। तभी बीच में सिपाही कृष्ण को फोन आ गया था। कॉन्फ्रेस पर लेने के दौरान ये बातें रिकॉर्ड हो गईं। जब मैंने फोन चेक किया तो इसकी करतूत के बारे में पता चला। पत्नी मीनाक्षी ने पति दरोगा पर अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने के आरोप लगाए है। जिसकी मीनाक्षी ने चैट भी वायरल की है। जिसमें कोई महिला उसे हैप्पी बर्थडे विश कर रही है। इसमें लोकेश बोलता है, थैंक्स मेरी लाइफ। मीनाक्षी ने दावा किया है कि ये वहीं महीला है जिससे इसके अवैध संबंध है। अब ये ओडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। पत्नी को जहर देने के आरोप में दरोगा लोकेश बुधवार को लाइन हाजीर कर दिया, लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। इसके बाद ससुराल वालो ने शुक्रवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से शिकायत की। इसके बाद डीसीपी सिटी अली अब्बास के पास भेजा गया। इसके बाद दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया जा सका। मीनाक्षी के परिजन अब उसे अपने घर फरीदाबाद ले गए है। अब पूरा मामला विस्तार से… मीनाक्षी फरीदाबाद के वल्लभगढ़ क्षेत्र के चांदपुर गांव की रहने वाली है। उसकी मां ने बताया कि 21 अप्रैल, 2021 को बदायूं के रामपुर के रहने वाले लोकेश भाटी से बेटी की शादी की थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों का 6 महीने का बच्चा भी है। लोकेश को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर मांगता रहता था। डिमांड न पूरी न होने पर बेटी को तलाक देने की धमकी देता था। लोकेश के अन्य लड़कियों के साथ अफेयर हैं। इसका विरोध करने पर वह बेटी को मारता पीटता है। जब जहर दे दिया तो हमने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन वर्दी का रौब दिखाकर पुलिस हमें ही धमका रही। आज फिर फ्लैट फॉर्च्यूनर के लिए बहस की दरोगा की पत्नी मीनाक्षी ने बताया- पति लोकेश रविवार को करीब 3 बजे घर पर खाना खाने के लिए आए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने घर पर बात की। कुछ देर बाद फोन काट दिया। इसके बाद मेरे पास आए और बोले मैंने जो कहा था, तुमने जवाब नहीं दिया। मैंने कहा कि क्या जवाब नहीं दिया, तो बोले कि मैंने तुमसे एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए बोला था। पिता ने शादी में 1 करोड़ खर्च किए मैंने कहा- मेरे पिता ने शादी में एक करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अभी शादी को दो साल हुए हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं कि हम तुम्हें फ्लैट और गाड़ी दे सकें। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, और मुझे जहर दे दिया। मेरी तबीयत खराब होती देख लोकेश घर से भाग गए। इसके बाद पड़ोसियों ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया। दरोगा को लाइन हाजिर किया आगरा में पत्नी को जहर देने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही महिला के परिजन फरीदाबाद से आगरा पहुंचे। उन्होंने दरोगा के खिलाफ थाना न्यू आगरा में शिकायत दी थी। पिता ने दरोगा लोकेश भाटी पर फॉर्च्यूनर कार की मांग पूरी न होने पर बेटी मीनाक्षी के साथ मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच थाना न्यू आगरा में की जा रही है। इसको देखते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाली करेंसी रैकेट सरगना पर 25 हजार का इनाम:प्रयागराज में गैंग के चार मेंबर पकड़े गए थे, एक के भाई-पिता भी तस्कर
    Next Article
    हेलट PGI में एडमिट पारुल-आयुष की हालत में सुधार:डॉक्टर बोले- दिन में मूंग की दाल का पानी पिया, अच्छे इलाज के लिए लखनऊ रेफर करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment