Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटना में खान सर की कोचिंग में मारपीट-तोड़फोड़:गार्ड घायल; खान सर बोले- फायरिंग भी हुई, दूसरे कोचिंग वालों ने उड़ाने की धमकी दी थी

    11 hours ago

    1

    0

    पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग के अंदर कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट की। ऑफिस में तोड़फोड़ भी की गई। हमले में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। उसका सिर फूटा है। घटना की सूचना मिलने पर खान सर रात 11.30 बजे कोचिंग पहुंचे। उन्होंने कहा- क्लासेज खत्म हो चुकी थी। आज बिहार पुलिस भर्ती के रिजल्ट आए थे। हजारों लोग पास हो गए थे। सब लोग बच्चों को सम्मानित करके थके हुए थे। तभी कुछ असामाजिक तत्व आए और धमकाने लगे। हमलावर गार्डों को पीटने लगे। खान सर ने फायरिंग का भी दावा किया। उन्होंने कहा- चारों तरफ से गोलियां चल रही थीं। ये सब बगल के कोचिंग वालों ने किया है। उन्हें मेरे कम फीस लेने से परेशानी है। उन्होंने मेरे कोचिंग को दो दिनों के अंदर उड़ाने की धमकी दी थी। कोचिंग से आई कुछ तस्वीरें देखिए… पुलिस बोली- 10-12 लोग आए थे, फायरिंग नहीं हुई पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। टाउन DSP राजेश रंजन ने कहा- फायरिंग नहीं हुई है। CCTV फुटेज में इस तरीके का अभी कुछ भी नहीं मिला है। 10 से 12 की संख्या में लोग पैदल आए थे। मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा ने भी बताया कि मारपीट का मामला है। उन्होंने कहा- गार्ड ने सभी हमलावरों को पहचान लिया है। गार्ड का बयान लेकर आगे की कार्रवाई होगी। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जब्त किया है। आसपास के लोगों के बयान ले रहे हैं। जो भी इसमें शामिल होगा उसपर कार्रवाई होगी। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. 'खान सर के यहां एडमिशन कराया, स्कूटी दिलाई': BPSC टीचर का पति बोला- पत्नी और बॉयफ्रेंड दार्जलिंग में 2 दिन साथ रहे बिहार के वैशाली की 28 साल की BPSC टीचर गुंजन कुमारी अपने पति और तलाक की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गुंजन के पति अमन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पत्नी की ब्यूटीशियन फ्रेंड से मेरा कोई रिश्ता नहीं है।अमन ने दावा किया है कि उन्होंने अदालत में बैंक स्टेटमेंट, कॉल हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रूव दिए हैं। उनका कहना है कि पत्नी ने जो आरोप लगाए हैं वो गलत है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके-सास को सिर पर उठाकर 84-कोस परिक्रमा कराई:शख्स के पास पगड़ियों से मैचिंग रोल्स-रॉयस कारें; ‘BOMB’ नाम का ब्लूटूथ-डिवाइस, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
    Next Article
    सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सचिव को हटाया:विवादित ऑन स्क्रीन मार्किंग के टेंडर की जांच के आदेश; आज री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment