Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने सुपारी देकर कराई थी BSF जवान की हत्या:जेवर बेचकर 6 लाख दिए, मौसेरे भाई से अफेयर; प्रेस कांफ्रेंस में बेहोश होकर गिरी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बीएसएफ के जवान नैन सिंह की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने सुपारी देकर कराई थी। इसमें उसके बॉयफ्रेंड गुलशन ने साथ दिया। गुलशन ने अपने 3 दोस्तों को 6 लाख रुपए में जवान की हत्या की सुपारी दी थी। ये रुपए कोमल ने अपने जेवर बेचकर दिए थे। इसी पैसों से तमंचा भी खरीदा था। गुलशन जवान का मौसेरा भाई है। उसका कोमल से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे। दोनों शादी करना चाह रहे थे। नैन सिंह इसका विरोध कर रहा था। तभी कोमल ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नैन सिंह की हत्या की प्लानिंग की। पुलिस ने कोमल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस कर मामले का खुलासा किया। इस दौरान आरोपी कोमल बेहाश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इंचोली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में 28 मार्च को बीएसएफ के जवान नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर के अंदर ही नैन सिंह का शव मिला था। पिता गरीबदास की तहरीर पर इंचोली थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। नैन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह 6 मार्च को छुट्‌टी पर घर आए हुए थे। वारदात के समय वह घर पर सो रहे थे। जवान के मौसी के लड़के से था अफेयर शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि घरवालों ने पहले पड़ोसी पर हत्या का शक जताया था। क्योंकि नैन सिंह के परिवार का पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला की वारदात के वक्त सभी अपने काम पर गए हुए थे। इसके बाद पुलिस ने अन्य पहलुओं पर जांच शुरू कर दी। एक एंगल पति-पत्नी के बीच मनमुटाव वाला भी था। छानबीन में पता चला था कि नैन सिंह अपनी पत्नी कोमल के साथ मारपीट करता था। वारदात के समय कोमल अपने मायके फाजलपुर थी। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो कई संदिग्ध नंबर सामने आए। इसके बाद पुलिस ने कोमल की कॉल डिटेल और जिन नंबरों पर उसकी सबसे अधिक बात होती थी। घटना वाले दिन जिस नंबर पर सबसे अधिक बार बात हुई। उसे खोज निकाला। पुलिस के सामने जुर्म कबूला, बोली- शादी करना चाहते थे ये नंबर नैन सिंह के मौसी के बेटे गुलशन का था। पुलिस ने गुलशन को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरे कोमल से अवैध संबंध हो गए थे। हमारे बीच अफेयर था। इसका विरोध नैन सिंह करता था। जब हम लोगों के अफेयर के बारे में नैन सिंह को पता चला तो वह कोमल के साथ मारपीट करने लगा। एक दिन नैन सिंह अपनी पत्नी कोमल को पीट रहा था। तब मैंने बीच बचाव किया। इसको लेकर हम दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के बाद कोमल अपने मायके आकर रहने लगी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कोमल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुलशन और कोमल को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ शुरू की। राज खुलते ही कोमल रोने लगी। कोमल ने बताया कि मेरे गुलशन से संबंध हो गए थे। हम दोनों शादी करना चाह रहे थे। इसी के चलते नैन सिंह सिंह की हत्या की योजना बनाई। गुलशन-कोमल ने हत्या की बनाई योजना पति से अलग होने के बाद कोमल की गुलशन से आए दिन मुलाकात होने लगी। कोमल ने गुलशन के साथ मिलकर हत्या की स्क्रिप्ट तैयार की। गुलशन ने अपने दोस्तों राहुल उर्फ पवन, गुड्डू और मोंटू को इस काम के लिए तैयार किया। गुलशन ने नैन सिंह की छह लाख रुपए में तीनों दोस्तों को सुपारी दी। तय हुआ कि हत्या करते ही तीनों को दो-दो लाख रुपए मिल जाएंगे। पैसा इकट्ठा करने के लिए कोमल ने अपने जेवर बेच दिए। इसी पैसे में से उन्होंने तमंचा खरीद कर दोस्तों को दिया। हत्या वाले दिन गुलशन तीनों दोस्तों को नैन सिंह के घर लेकर गया था। खुद बाहर खड़े होकर इंतजार करने लगा। इसके बाद हत्या करने के बाद सभी फरार हो गए। अब जानिए पूरा मामला धनपुर गांव के रहने वाले गरीबदास के बेटे नैन सिंह (38) सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। वह 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें 2 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर जाना था। नैन सिंह की पत्नी कोमल अपने दो बच्चों रिमी (12), आयुष (7) के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के फाजलपुर स्थित मायके गई थी। जबकि मां विमला अपनी बेटी अंजू के घर मेरठ में थीं। पिता खेत पर गए हुए थे। छोटा भाई प्रदीप मोदीनगर अपने काम पर था। घटना के समय घर में प्रदीप की पत्नी पिंकी और नैन सिंह मौजूद थे। नैन सिंह सो रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक घर में घुसा और उन्हें गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। ---------------------------------------------------------------------------- यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में विक्रमोत्सव आज, MP-UP के CM भी आएंगे:कलाकारों ने रिहर्सल शुरू की, बाबा विश्वनाथ को समर्पित होगी वैदिक घड़ी
    Next Article
    कुशीनगर में झूला गिरने का LIVE VIDEO:5 सेकेंड में मच गई चीख-पुकार; 80 लोग झूले पर सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment