Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, शव जलाकर छिपाया:जालौन पुलिस ने प्रेमिका-पति समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन में प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया था। कैलिया थाना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 26 मार्च की रात ब्योना रोड पर एक युवक का अधजला शव मिला था। मृतक की पहचान अमित नरवरिया, निवासी ग्राम उमरी का पुरा (थाना रेंवर) के रूप में हुई थी। मृतक के पिता गिरजाशंकर ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी और पूर्व में धमकी मिलने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी थी। मामला कैलिया थाना क्षेत्र का है। पत्नी से प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की साजिश रची पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीओ के नेतृत्व में कैलिया थाना, सर्विलांस और एसओजी की टीमें गठित की गई थीं। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपी कुलदीप दोहरे, अमित दोहरे, शीतला और मिथलेशी की पहचान कर उन्हें जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी कुलदीप दोहरे ने बताया कि मृतक अमित का उसकी पत्नी शीतला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात से आक्रोशित होकर उसने हत्या की साजिश रची। 24 मार्च की शाम शीतला ने फोन कर अमित को घर बुलाया। जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद अमित दोहरे ने मृतक के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया। जबकि कुलदीप और अमित दोहरे ने डंडे और हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बेडशीट और कंबल में लपेटा, तिरपाल से ढककर बाइक से सुनसान स्थान पर ले गए और आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, डंडा, दो बाइक, दो हेलमेट, मृतक का आधार कार्ड, खून से सने कपड़े और चादर बरामद की है। एसपी के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेले में युवक पर चाकू से हमला:आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चाकू भी बरामद; पहले से दर्ज है आपराधिक इतिहास
    Next Article
    झांसी में पत्नी ने सामने युवक ने किया सुसाइड:गिलास में जहर घोलकर पिया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment