Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड:कानपुर में फोन पर झगड़े के बाद उठाया कदम, सुसाइड नोट नहीं मिला

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो युवक का शव फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी मायके गई थी, फोन पर हुआ विवाद सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के खरगपुर निवासी रामबाबू किसान हैं। उनके परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सोनू बाहर रहकर नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा राजा (25) ई-रिक्शा चालक था। पिता रामबाबू ने बताया कि करीब एक माह पहले किसी बात को लेकर राजा का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। मायके जाने के बाद दोनों की फोन पर बात होती थी और अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा भी होता रहता था। शनिवार को भी फोन पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद राजा घर आया, खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। देर रात उसने कमरे में दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सेन पश्चिमपारा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में पत्नी से विवाद की बात बताई है। मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 3 बच्चों संग महिला लापता:पति ने प्रेमी संग जाने की जताई आशंका, घर से ज्वेलरी-नकदी भी गायब
    Next Article
    मुख्तार नकवी रामपुर पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत:स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर शिव बहादुर सक्सेना से चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment