Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी-दो बेटों कुल्हाड़ी से काट डाला:कौशांबी में संपत्ति विवाद और अवैध संबंध में हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में एक पिता की हत्या उसी के परिवार ने मिलकर कर दी। कारण बना जमीन का विवाद और शादी में आ रही अड़चन। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे कर पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो दिन पहले की है, जब गांव के बाहर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए कई वार साफ नजर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या के बाद शव को करीब 50 मीटर तक खेतों में घसीटकर छिपाने की कोशिश की गई थी। शुरुआत में मामला रहस्यमय लगा, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी घर के भीतर तक पहुंच गई। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला… अजरौली गांव निवासी नथन सरोज (55) का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। पुलिस के अनुसार उनकी दो पत्नियां थी। संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं रविवार को पहली पत्नी के दोनों बेटों ने हत्या की साजिश रची। रात करीब 8 बजे कुल्हाड़ी से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। नथन ने दूसरी शादी अपनी सगी साली सावित्री से की थी। सावित्री से एक बेटा राहुल है। नथन अपनी चार बीघे जमीन को तीनों बच्चों के बीच बराबर बांटना चाहता था। जबकि पहली पत्नी के बेटे झुरई व लवलेश सौतेली मां के बेटे राहुल को हिस्सा देने के लिए सहमत नहीं थे। इसी बात को लेकर घर में कलह होती थी। पुलिस ने मुखबिर पर लवलेश को नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया, उसकी निशानदेही पर दूसरे भाई और मां को भी बुलाया गया। लेकिन तीनों के बयान एक जैसे होने पर शक गहराया तो सख्ती से पूछताछ की गई। आखिरकार, मृतक की पत्नी कलकुटिया और बेटे लवलेश व झुरई टूट गए। उन्होंने कबूल किया कि पिता की हत्या उन्होंने ही मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी लवलेश ने जो कहानी बताई, वह बेहद चौंकाने वाली थी। उसने बताया कि उसके पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के नाम जमीन कर दी थी, जबकि उसे कुछ नहीं मिला। इसी कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। लगातार अपमान और नाराजगी ने उसके भीतर गुस्सा भर दिया। इसी गुस्से में उसने मां और भाई के साथ मिलकर को मार डाला। एसपी बोले- कानून करेगा सख्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या पूरी तरह से सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। मृतक ने दो शादियां की थीं और दूसरी पत्नी के नाम जमीन करने से परिवार में तनाव था।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में सन्नाटा, लोग बोले- ऐसा कभी नहीं देखा घटना के बाद अजरौली गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जमीन के लिए बेटे अपने पिता की जान ले सकते हैं। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों और लालच की एक खौफनाक तस्वीर बनकर सामने आई है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी PCS का रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल टॉपर:अनन्या त्रिवेदी दूसरे नंबर पर यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हो गया है। नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सऊदी अरब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:शिया-सुन्नी बोले-अरब के हुक्मरान नाम के मुसलमान, उनका इस्लाम से लेना-देना नहीं
    Next Article
    गोरखपुर में आज रहेगी बिजली कटौती:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment