Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से बाराबंकी में अफरा-तफरी:सुबह 3 बजे से ही पंपों पर लगी लंबी कतारें, प्रशासन ने की अपील

    3 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी जनपद में शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी मच गई। जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि सुबह करीब 3 बजे से ही लोग अपनी गाड़ियां और डिब्बे लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर फैली अफवाहों के कारण लोगों में ईंधन की किल्लत का डर बैठ गया। इसका असर यह हुआ कि जो लोग आमतौर पर कम मात्रा में पेट्रोल भरवाते थे, वे भी अपनी गाड़ियों की टंकियां पूरी तरह से भरवाने में जुट गए। अचानक बढ़ी मांग के चलते कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल अस्थायी रूप से खत्म हो गया, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई पंपों पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस बीच, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से आग्रह कर रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशाम्बी में पुरानी रंजिश में घर पर पथराव:मंझनपुर में दो पक्षों में विवाद, वीडियो आया सामने
    Next Article
    सोशल मीडिया पर दोस्ती करते, मिलने के बहाने लूट:लखनऊ में डेटिंग ऐप गैंग एक्टिव, दो नए मुकदमे दर्ज पुलिस नहीं कर सकी खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment