Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल पंप मालिक-कर्मचारियों से मारपीट, फायरिंग, VIDEO:दबंगों ने मालिक को गंभीर हालत में छोड़ा, FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में एक पेट्रोल पंप पर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। दबंगों ने सेल्समैन और मालिक के साथ मारपीट की, जिसमें मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जैन नगर खेड़ा, थाना उत्तर-फिरोजाबाद स्थित कलश फिलिंग स्टेशन पर हुई। पेट्रोल पंप गांव जरौली कलां कट के सामने स्थित है। घटना के समय पेट्रोल पंप के मालिक अशोक मित्तल अपने कार्यालय में बैठे थे। उनके बेटे हिमांशु मित्तल ने इसकी जानकारी दी। आरोप है कि समीक उर्फ चिल्ली, सनी उर्फ तितली, विष्णु, बिल्लू और दो-तीन अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पंप पर पहुंचे। ये सभी अलीनगर कैंजरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले सेल्समैन विनोद कुमार (निवासी गांव बैंदी, थाना उत्तर) के साथ मारपीट शुरू कर दी। सेल्समैन को बचाने पहुंचे मालिक अशोक मित्तल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस हमले में अशोक मित्तल की नाक में फ्रैक्चर हो गया और वे बेहोश हो गए। अशोक मित्तल को बचाने आए अन्य कर्मचारी शिवराज, बृजमोहन, सत्यवीर, जवाहर सिंह और मैनेजर भारत सिंह के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद, आरोपी तमंचे से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उन्होंने पुष्टि की कि यह मामला मारपीट से संबंधित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:शाहजहांपुर का रहने वाला था, दो घायल अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    होली पर ₹27 करोड़ की शराब गटक गए बनारसी:पिछले साल का तोड़ा रिकार्ड, बिहारियों ने भी काशी में छलकाए होली पर जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment