Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल पंपों पर 1 किमी कतार में गाड़ियां खड़ीं:लखनऊ में पुलिस ने व्यवस्था संभाली; रात में नोकझोंक, सुबह फिर पहुंचे ईंधन भराने

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में कुछ पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही 1-1 किमी लंबी कतार में गाड़ियां खड़ी हो गई हैं। पेट्रोल पंपों पर पुलिस ने लाइन लगवाने और स्थितियां काबू करने की व्यवस्था संभाल ली है। कई ईंधन स्टेशन रात में बंद कर दिए गए थे। इसकी वजह से लोगों ने पंप के कर्मचारियों से नोकझोंक भी की। डीएम विशाख जी. को भी फील्ड पर उतरना पड़ा। आज शुक्रवार को सुबह से फिर कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें हैं। कठौता और हजरतगंज स्थित पेट्रोल पंपों पर सड़क पर कतार से खड़े फोरव्हीलर वाहन बारी का इंतजार कर रहे हैं। लोग वाहनों की टंकी फुल करा रहे हैं। बख्शी का तालाब इलाके के बांकेनगर और पहाड़पुर पेट्रोल पंप बंद हैं। इसके बावजूद लोग बाहर इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रात में इंदिरानगर, बादशाहनगर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया था। पॉलिटेक्निक चौराहे पर पेट्रोल खत्म होने पर पंप कर्मियों से लोगों की नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। आज सुबह से इस पेट्रोल पंप पर फिर से पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। लोगों की भीड़ है। 5 तस्वीरें देखिए- पेट्रोल-डीजल पंपों से पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बंद मकान में चोरी:परिवार दिल्ली में था, चोरों ने जेवरात और कीमती सामान चुराया
    Next Article
    48 संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे:मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं की सुरक्षा हुई मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment