Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पृथ्वी दिवस पर “धरती संवाद” में गूंजा संरक्षण का संकल्प:द ग्रोइंग पीपल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 300 से ज़्यादा छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    1 hour ago

    1

    0

    पृथ्वी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था “द ग्रोइंग पीपल” द्वारा आयोजित “धरती संवाद” कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में शहर के करीब 10 विद्यालयों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया और धरती को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता आईआईएमटी के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षाविद एवं दीवान ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक एच.एन. राउत तथा संस्था के संरक्षक विवेक गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन वीरेश त्यागी ने किया। मुख्य वक्ता कृपा शंकर सिंह ने कहा कि आज के समय में जल और प्रकृति का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यदि हम अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें तो बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति कर्तव्य भी है। अध्यक्षीय संबोधन में मयंक अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। जब विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तभी वास्तविक बदलाव शुरू होता है। संस्था की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने कहा कि धरती का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान “आई विल” अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही “स्टूडेंट इको काउंसिल” के विद्यार्थियों को बैज पहनाकर उन्हें पर्यावरण एंबेसडर घोषित किया गया। कार्यक्रम में दीवान पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, शिशुलोक जूनियर हाई स्कूल, दधीचि पब्लिक स्कूल, विमल एकेडमी, डीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, नोबल पब्लिक स्कूल और आरके इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में अवैध कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी:बिना लाइसेंस संचालित, घनी आबादी में अमोनिया गैस का खतरा
    Next Article
    रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में चालक घायल:ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment