Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी एडवोकेट और साथियों ने घर में घुसकर हमला किया:सहारनपुर में दो बहनों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया, SSP से मांगी मदद

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के ओजपुरा इलाके में दो बहनों ने अपने पड़ोसी एडवोकेट और उसके 10-11 साथियों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा है। पीड़िता राधिका मेनवाल के अनुसार, आरोपियों ने उनके भाई लविश पर जानलेवा हमला किया। राधिका ने बताया कि घटना के समय वह, उनकी बहन और भाई घर पर अकेले थे। आरोपियों ने घर का गेट तोड़कर जबरन प्रवेश किया और उनके भाई लविश को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दोनों बहनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। स्थिति बिगड़ती देख, लविश किसी तरह दूसरे गेट से बाहर निकलकर अपनी जान बचा पाया। राधिका के अनुसार, आरोपी दूसरे गेट को तोड़ने और छत पर चढ़ने का भी प्रयास कर रहे थे। अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। राधिका ने यह भी बताया कि वीडियो बनाते समय एक आरोपी ने उनका मोबाइल छीनने और हाथ मरोड़ने की कोशिश की, जिसका वीडियो सबूत उनके पास मौजूद है। पीड़ित बहनों का आरोप है कि उन्होंने थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उन्हें खलासी लाइन चौकी भेज दिया गया, जहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के पक्ष में काम करने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। राधिका ने बताया कि आरोपियों ने उनके परिवार के खिलाफ एक झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। इस मुकदमे में उनके भाई, राधिका, उनकी नाबालिग बहन और मां को नामजद किया गया है। उनका कहना है कि वे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं और इसी कारण आरोपी उनसे ईर्ष्या रखते हैं। पीड़ित बहनों ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उन्हें सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोस्त की मौत के सदमे में छात्र की जान गई:फतेहपुर में एक दिन पहले हादसे में हुई थी मौत
    Next Article
    एटा बस स्टेशन पीपीपी मॉडल पर होगा विकसित:आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, 3 दिन में दर्ज करा सकते हैं प्रस्ताव पर आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment