Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PCS अफसर और फौजी के घर से लाखों की चोरी:बस्ती के मरवटिया बाबू गांव में तीन मकानों में हुई वारदात

    10 hours ago

    1

    0

    बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया बाबू में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक पीसीएस अधिकारी और रिटायर्ड आर्मी जवान समेत तीन परिवारों के घरों से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया। अब जानिए पूरी घटना… पहली वार्दात जिला कृषि अधिकारी के घर हुई जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले जालौन में जिला कृषि अधिकारी के पद पर तैनात संदीप कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर खिड़की के सहारे घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी की चाबी से तीनों अलमारियां खोलकर उनमें रखे लाखों के जेवर और लगभग 1.10 लाख रुपए नकद चुरा लिए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो दरवाजे बाहर से बंद मिले, जिन्हें बाद में नौकर ने खोला। छत पर देखने पर सीसीटीवी कैमरा ऊपर की ओर मुड़ा हुआ और खिड़की खुली मिली। दूसरी वार्दात आर्मी जवान के घर हुई इसके बाद चोरों ने पास के ही रिटायर्ड आर्मी जवान मुकेश प्रताप सिंह के घर को निशाना बनाया। चोरों ने पहले बाहर जल रहे बल्ब को हटाया और फिर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी तोड़कर लाखों के गहने और लगभग 2 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। तीसरी वारदात में 3 हजार रुपए चोरी तीसरी वारदात अनिल कुमार सिंह के घर में हुई। यहां चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों के जेवर और लगभग 3 हजार रुपए नकद चुरा लिए। घटना की सूचना पर सीओ पहुंचे घटना की सूचना मिलने पर सीओ कलवारी संजय सिंह, थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की पूरी टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने में जुटी। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया- घटना की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है जिसमें दो संदिग्ध चोर दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीसीपी पूर्वी ने ईद-रामनवमी सुरक्षा का जायजा लिया:मस्जिदों और शोभायात्रा मार्गों का भ्रमण कर दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article
    खेलते-खेलते गले में फंसा कूलर का तार, बच्चे की मौत:इटावा में हेड कांस्टेबल पिता ड्यूटी पर गए थे, मां बाथरूम में थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment