Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PCS ज्योति मौर्य के सफाईकर्मी पति बोले- राजनीति में उतरूंगा:प्रयागराज में केशव मौर्य से मिले, अफसर बोलीं- पति से समझौत की गुंजाइश नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी की PCS अफसर ज्योति मौर्या के सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं। मंगलवार यानी 5 मई को आलोक अपने साथियों के साथ प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्या से मिलने पहुंचे। जब केशव का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा तो आलोक उनके स्वागत के लिए पहले से खड़े थे। जब आलोक से जब पूछा गया कि क्या राजनीति में आना चाहते हैं? जवाब था- जनता चाहती है कि मैं राजनीति में आकर सेवा करूं। मैं युवा हूं। लोग युवाओं से ज्यादा जुड़ना चाहते हैं। प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। मैं उन्हीं से प्रेरित होकर शायद अगला कदम राजनीति की तरफ बढ़ाऊं। दरअसल, ज्योति और आलोक के बीच तलाक-सुलह समझौते का मामला फिर चर्चा में है। इस बीच आलोक ने कहा कि मामला मीडिएशन सेंटर (मध्यस्थता केंद्र) में है। परिवार टूटे नहीं, बसे, इसकी कोशिश है। कोर्ट भी इसी को प्राथमिकता दे रहा। जल्द ही पॉजीटिव न्यूज मिलेगी। इस बारे में जब उनकी PCS पत्नी ज्योति मौर्या से बात की गई तो उन्होंने कहा- ‘वे (आलोक) कहां जा रहे-किससे मिल रहे, इससे मुझे क्या।’ ज्योति ने सुलह समझौते की गुंजाइश से साफ इनकार कर दिया। कहा- ‘आलोक के इश्यू पर कुछ नहीं बोलना चाहती। जो कहना था, पहले ही बता चुकी हूं।’ ज्योति मौर्या गाजियाबाद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात हैं। इससे पहले भी ज्योति ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि तलाक फाइनल स्टेज पर है। अब समझौते की गुंजाइश नहीं है। बस कुछ दिन की बात है। आयोग बने तो पुरुषों को प्लेटफॉर्म मिले, आत्महत्याएं रुकें प्रतापगढ़ में बतौर सफाईकर्मी पोस्टेड आलोक मौर्या ने दैनिक भास्कर से बातचीत में पतियों के उत्पीड़न का मामला उठाया। वह खुद को पत्नी पीड़ित की तरह पेश करने लगे। कहा- मैंने पीएम मोदी को पत्र लिखा है कि पुरुष आयोग बने, ताकि पुरुष अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा- पुरुष अपनी बातें नहीं कह पा रहे हैं। रोज आत्महत्याएं कर रहे हैं। अभी न्यायाधीश ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी पत्नी से परेशान होकर जान दे दी। बिहार के आईएएस थे, वे अपनी पत्नी से परेशान होकर ट्रेन से कट गए। ऐसे मामले रुकने चाहिए। राजनीति के सहारे नैया पार लगाने की कोशिश राजनीति में आने की इच्छा पर आलोक ने कहा- अभी प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में लगा हूं, स्वच्छ भारत अभियान मिशन में एक सेवक होकर सेवा दे रहा हूं। जैसी लोगों की इच्छा होगी, पार्टी का जैसा मन होगा, वैसा करने को तैयार हूं। आलोक मौर्या ने सिविल की तैयारी को लेकर कहा कि चलती रहेगी। आलोक ने ज्योति के अफेयर सहित रिश्वत के भी लगाए थे आरोप हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में चल रहे मुकदमे ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक के विवाद के बाद जिला कोर्ट प्रयागराज और इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे चल रहे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आलोक मौर्या ने पत्नी से गुजारा भत्ता दिलाए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। वहीं, ज्योति मौर्या ने पति से छुटकारा पाने के लिए जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। दोनों बेटियां भी ज्योति मौर्या के साथ गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। जबकि, आलोक मौर्या प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी के पद पर हैं। ज्योति मौर्या का टीचर से अफसर बनने तक का सफर ज्योति वाराणसी जबकि आलोक मौर्या आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उनकी शादी करीब 16 साल पहले 2010 में हुई थी। 2009 में आलोक का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुआ था। शादी के 2 साल के अंदर ही ज्योति मौर्या सरकारी टीचर बन गईं। टीचर की जॉब मिलने के बाद भी उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रही। सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बनीं। फिर उनका चयन एसएससी में भी हुआ। लेकिन, महाराष्ट्र लोकेशन मिलने की वजह से जॉइनिंग नहीं दी। साल-2015 में उनका चयन यूपी-पीसीएस में हुआ और वह एसडीएम बनीं। उसी साल जुड़वां बच्चों की मां भी बनीं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… रवि किशन बोले- मैं पंडित आदमी, मछली नहीं खाता:गोरखपुर में योगी ने बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर ली चुटकी सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। बढ़े हुए वेतन (18 हजार रुपए) की धनराशि के चेक बांटे। इस दौरान महेसरा में मछली मंडी के बहाने सीएम योगी ने सांसद रवि किशन के बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर चुटकी ली। योगी ने कहा- महेसरा में पहले जाम लगता था, क्योंकि रवि किशन के पसंद की चीज यहां मिलती थी। इन्होंने कहा था कि बंगाल जीत के बाद खूब खाओ। इस दौरान पीछे से रवि किशन कहते रहे कि पंडित आदमी हूं, मैं नहीं खाता। लेकिन, योगी कहते रहे कि इनके घर भीड़ लगी थी। मैंने सोचा कि इनके यहां बना है। मैं जाम में फंसा था। योगी ने नाम लिए बिना मछली की ओर इशारा किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का शव जालौन पहुंचा:सिपाही प्रदीप की पत्नी शव से लिपटकर रोई, बेहोश हुई; जालौन में दी गई अंतिम सलामी
    Next Article
    उन्नाव में खेत सींचते समय किसान की संदिग्ध मौत:परिवार ने मांगी मदद, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment