Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM बोले- 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी:विकसित देश हमारे साथ ट्रेड डील कर रहे; मिलेनियल्स के बाद Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने अपने अंदर की ताकत को पहचाना और खुद को मजबूत किया है। इसी आत्मविश्वास के कारण विकसित देश अब भारत के साथ व्यापार समझौते करने के लिए आगे आ रहे हैं। ‘न्यूज18 राइजिंग भारत समिट’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत अपनी क्षमता नहीं पहचानता और संस्थागत सुधार नहीं करता, तो कोई भी देश उसके साथ व्यापार समझौता करने के लिए तैयार नहीं होता। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा- कांग्रेस के वोट चोरी नहीं हो रहे हैं, बल्कि देश की जनता अब कांग्रेस को वोट देने लायक नहीं समझती। यह सिलसिला 1984 के बाद शुरू हुआ।पहले तो मिलेनियल्स ने कांग्रेस को सबक सिखाया, और अब GEN-Z भी तैयार है। PM बोले- आजादी के बाद देश में हीन भावना घर कर गई थी प्रधानमंत्री ने कहा- किसी देश की क्षमता अचानक विकसित नहीं होती, बल्कि वह पीढ़ियों के ज्ञान, परंपरा, परिश्रम और अनुभव से निर्मित होती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोगों ने औपनिवेशिक मानसिकता को बनाए रखा, जिससे देश में हीन भावना घर कर गई थी। मोदी ने 2014 से पहले के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर देश ‘फ्रैजाइल फाइव’ में गिना जाता रहता और पॉलिसी पैरालिसिस बनी रहती, तो वैश्विक स्तर पर भारत को गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि देश में नई ऊर्जा आई है और भारत अपनी खोई हुई संभावनाओं को फिर से हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा- कांग्रेस ने कभी नेक इरादों से काम नहीं किया PM ने कहा- कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी नेक इरादों से काम नहीं किया। उन्हें गरीबों के दुख-दर्द की कोई परवाह नहीं है। जैसे बंगाल में आज तक आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं हुई है। नेक नीयत होती तो क्या गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देने वाली इस योजना को राका जाता। नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में गरीबों के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। तमिलनाडु में गरीब परिवारों को लगभग 950,000 पक्के घर आवंटित किए गए हैं। लेकिन इनमें से 300,000 मकानों का निर्माण रुका हुआ है। क्यों? क्योंकि DMK सरकार गरीबों के लिए ये मकान बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    T20 वर्ल्ड कप के बीच पिता के निधन से टूटा रिंकू सिंह का सहारा, मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखा भावुक नोट
    Next Article
    19 या 20 मार्च, चैत्र नवरात्र कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment