Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए:प्रियंका ने कहा- शाह को देखकर चाणक्य भी चौंक जाते; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स

    10 hours ago

    2

    0

    केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिल पेश किए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी स्पीच के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को अपना दोस्त कहा। इस पर अखिलेश ने हंसते हुए हाथ जोड़ लिए। प्रियंका गांधी ने शाह को देखते हुए कहा- अगर चाणक्य जिंदा होते तो आपको देखकर चौंक जाते। शाह मुस्कुराने लगे। देखिए लोकसभा के टॉप-8 मोमेंट्स… 1. PM मोदी बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद करते हैं PM मोदी की स्पीच के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपनी चेयर से खड़े होकर कहा- आप भी पिछड़ी जाति से हैं। पिछड़ों का ध्यान नहीं रखते। ये पूरा देश देख रहा है। इस पर मोदी ने कहा- धर्मेंद्र जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। ये बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं और अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मदद कर देते हैं। PM की बातों सुनकर सपा सांसद अखिलेश यादव हंसे और हाथ जोड़कर झुके। अखिलेश के पीछे बैठी उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी मुस्कुराती नजर आईं। 2. शाह पर प्रियंका का तंज- आपको देखकर चाणक्य भी चौंक जाते कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने परिसीमन बिल के खिलाफ बोलते हुए कहा- गृह मंत्री जी हंस रहे हैं। उन्होंने पूरी योजना बना रखी है। आज अगर चाणक्य जिंदा होते तो आपकी राजनीतिक कुटिलता देखकर वो भी चौंक जाते। राजनीति में कुटिल होना एक तरफ है। शायद हमें और थोड़ा होना भी चाहिए। 3. राहुल से बिरला बोले- माइक सिर्फ आपका बंद होता है कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल बोल रहे थे। राहुल ने माइक की तरफ इशारा करते हुए कहा- आपका माइक बंद है। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- माइक चालू है। आपका ही माइक बंद होता है। इनका बंद नहीं होता। इसके बाद राहुल और बिरला, दोनों मुस्कुराने लगे। 4. विपक्ष का हंगामा, PM अपने सांसदों से बोले- उनको बोल लेने दीजिए PM ने महिला आरक्षण बिल पर कहा- हम उस भ्रम में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। यह उनका हक है। हमने तीन दशकों से इसे रोक रखा है। आज उस पाप से मुक्ति पाने का मौका है। PM की स्पीच के दौरान विपक्षी सांसदों ने पूछा- ये 2024 में क्यों नहीं हुआ। इस पर PM ने कहा- यहां कुछ लोगों को लगता है कि इसमें कहीं न कहीं मोदी का स्वार्थ है। विपक्षी सांसदों ने कहा- हां है। विपक्ष ने फिर हंगामा किया तो मोदी ने अपने सांसदों से कहा- इनके बोलने दीजिए। वहां पर मुंह पर ताला लगा है। वहां उनको कोई बोलने नहीं देता। 5. विपक्ष से बिरला बोले- जितने घंटे मांगेंगे, दूंगा; शाह ने कहा- आप दयालु लोकसभा में बिल पेश होने के तुरंत बाद, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने विरोध किया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- अभी सिर्फ बिल के इंट्रोडक्शन पर बोलना है। बिल पास थोड़ी हो रहा है। बाद में जितने घंटे समय मांगेंगे, मैं उतने घंटे दूंगा। इस बीच शाह ने खड़े होकर स्पीकर से कहा- आप ज्यादा दयालु हैं। उनको ज्यादा समय दीजिएगा। हम भी कसकर जवाब देंगे। 6. भाजपा की महिला सांसदों ने संसद के बाहर पोज दिया संसद परिसर में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (बाएं से दूसरी), केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (बाएं से तीसरी) और भाजपा सांसद साधना सिंह (एकदम दाएं) ने मीडिया के सामने पोज दिया। 7. भाजपा सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाया असम से भाजपा के राज्यसभा सांसद तेराश गोवाला और भाजपा सांसद जोगेन मोहन ने संसद के अंदर जाने से पहले सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया। जोगेन मोहन ने तो अपनी चप्पल भी उतार ली थी। 8. अखिलेश से शाह बोले- आधे टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दीजिए सपा सांसद अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा- जनगणना क्यों नहीं करा रहे। आप धोखा देकर ये बिल लाना चाहते हैं। पूरा देश आधी आबादी के लिए आरक्षण चाहता है। मंत्री जी (शाह) को बताना चाहिए क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आती। इस पर शाह ने कहा- समाजवादी पार्टी अपनी आधी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दें, हमें क्या आपत्ति है। हमें कोई आपत्ति नहीं है। -------------------------- संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें… मोदी बोले-नीयत में खोट को नारी शक्ति माफ नहीं करेगी:कांग्रेस ने कहा- सरकार महिला आरक्षण रोकने के लिए परिसीमन बिल लाई पीएम मोदी ने गुरुवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर कहा कि हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है। उसका हाल बुरे से बुरा किया है। कभी माफी नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल-मतदान से 2 दिन पहले नाम जुड़ा,तो वोट कर सकेंगे:सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा- सप्लीमेंट्री लिस्ट अपडेट करें; 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग
    Next Article
    नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:याचिका में कहा- देश के खिलाफ सुनियोजित साजिश; रैकेट को आतंकी घोषित करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment