Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM नरेंद्र मोदी अजमेर पहुंचे:7KM का एरिया छावनी बना, सभा में पहुंचे साधु-संतों के लिए अलग मंच बनाया गया

    4 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। कुछ ही देर में कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा शुरू होगी। वह 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही, 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री की सभा में साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके लिए सभा स्थल पर ही साइड में छोटा मंच बनाया गया है। 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल के 7 किमी एरिया को 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर मांगलियावास के बीच भारी वाहनों (ट्रक, टैंकर, डम्पर, ट्रैक्टर) की आवाजाही सुबह छह बजे से रोक दी गई है। इसके लिए भारी वाहनों को नसीराबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है। सभा स्थल की PHOTOS… सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत, हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh Army में मौजूद Pakistan समर्थक अफसरों को PM Tarique Rahman ने दिखाया बाहर का रास्ता
    Next Article
    पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment