Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PSIT में 20 हजार की सिक्योरिटी मनी पर बवाल:स्टूडेंट सड़क पर उतरे, 6 छात्रों को बाहर किया गया; अटेंडेंस 90% होने की शर्त

    8 hours ago

    2

    0

    कानपुर के भौंती स्थित प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) में सोमवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मामला फीस के साथ 20 हजार रुपए अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी जमा कराने की मांग का था। जैसे ही छात्रों को इस अतिरिक्त राशि की जानकारी मिली, सैकड़ों छात्र कैंपस की सड़कों पर उतर आए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि यह 20 हजार रुपए अटेंडेंस के नाम पर लिए जा रहे थे। उन्हें बताया गया था कि अगर 90 प्रतिशत उपस्थिति नहीं रही तो यह रकम जब्त कर ली जाएगी। इस फैसले से छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई। देर रात तक छात्र कैंपस में प्रदर्शन करते रहे और फैसले को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, 6 छात्रों को 2 हजार रुपए देकर बाहर निकाल दिया गया है। कैंपस में बढ़ा तनाव, पुलिस पहुंची हंगामे की सूचना मिलते ही सचेंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने छात्रों को शांत कराया और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। कॉलेज बोला-रिफंडेबल अमाउंट, छात्र नहीं माने डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन का कहना था कि यह रकम रिफंडेबल है, यानी 90 प्रतिशत अटेंडेंस पूरी होने पर वापस कर दी जाएगी। लेकिन छात्रों का कहना था कि इस तरह की शर्त लगाकर फीस लेना गलत है। पुलिस की मौजूदगी में छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद फिलहाल यह फैसला वापस ले लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से चर्चा के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। 2 हजार रुपए देकर छात्रों को निकाला बाहर बीटेक दूसरे साल के छात्र तेजस मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन के बाद लगभग 6 छात्रों को कॉलेज से बाहर कर दिया गया है। मैं बिहार का रहने वाला हूं। कुछ छात्र वेस्ट बंगाल तो कुछ अन्य जिलों के थे। हमारा बीटेक का दूसरा साल है। हमको एक लिफाफे में दो 2000 रुपए देकर कहा गया कि अपने घर जाओ हम तुमको बीटेक नहीं कर पाएंगे। कॉलेज से बाहर किए जाने वालों में दो छात्र बीटेक तीसरे साल व चार छात्र दूसरे साल के हैं। हमसे कहा गया कि तुमको बीटेक नहीं करवाया पाएंगे। हॉस्टल में तुम्हारा जो भी सामान है उसको घर भिजवा दिया जाएगा। अन्यथा पेरेंट्स को लेकर आओ। छात्रों का कहना है कि निदेशक डॉक्टर मनमोहन शुक्ला ने दो 2000 रुपए देने के बाद गार्ड से धक्का मरवा कर गेट के बाहर निकलवाया। इस दौरान हम लोगों के फोन भी जब्त कर लिए गए थे। हम लोग कॉलेज के गेट पर बैठे हुए हैं। रिक्वेस्ट कर रहे हैं लेकिन हम लोगों को अंदर नहीं किया जा रहा है। परसों से हम लोगों के एग्जाम हैं। बाहर निकल जाने वाले छात्रों में तेजस मिश्रा, आदर्श अवस्थी, वेदांश, सक्षम, शिवम यादव और शिवांश शामिल है। पूरे मामले पर बात करने के लिए पीएसआईटी के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर मनमोहन शुक्ला से बात करने की कोशिश की गई तो वह चुप्पी साधे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर महेश दुबे की मौत:60 साल के एचएस ने हत्या की वारदात से अपराध की दुनियां में कदम रखा था
    Next Article
    कानपुर किडनी कांड में नया खुलासा:होटल से मिले अफजाल के दस्तावेज, रजिस्टर दिखाने से मना करने पर हंगामा; पुलिस ने कब्जे में लिया रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment