Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप, BJP ने मांगा CM Bhagwant Mann का इस्तीफा

    22 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) को “अराजक और आपराधिक पार्टी” करार देते हुए भाजपा ने पंजाब सरकार में ‘‘हत्यारों’’ को संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में मान सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ‘‘नाकाम’’ रहने का आरोप लगाया। भाटिया ने पिछले 24 से 36 घंटों के दौरान राज्य में हुए तीन अपराधों का जिक्र किया, जिनमें मोगा में दोहरा हत्याकांड, पटियाला के 27 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण और उसके बाद उसकी मौत, तथा डाबा इलाके में हुआ एक हमला शामिल है, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ काट दिया गया था।भाटिया ने कहा कि ये घटनाएं पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा, “भगवंत मान... नहीं, उन्हें ‘भाग-वंत मान’ कहना चाहिए, जो भाग जाते है। क्योंकि जब भी जिम्मेदारी की बात आती है, तो वह भाग जाते हैं।” भाटिया ने आरोप लगाया, “भगवंत मान सरकार अपराधियों और हत्यारों को बचाती है, जबकि पंजाब की जनता को भुगतना पड़ता है।” उन्होंने यह आरोप लगाया कि सरकार तुरंत कार्रवाई करने में विफल रही है, और पूछा कि इन तीन घटनाओं में कुल कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं तथा किन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।भाजपा प्रवक्ता ने पूछा, “क्या ये गुंडे, हत्यारे और अपहरणकर्ता उस अराजक आपराधिक दल से जुड़े हैं? क्या इसीलिए आप इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं?” भाटिया ने इन घटनाओं पर ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल अक्सर मीडिया से बात करते हैं, लेकिन पंजाब में सामने आए गंभीर अपराधों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।उन्होंने आरोप लगाया, “ऐसी घटनाएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि अराजक और आपराधिक पार्टी, भ्रष्ट ‘आप’, हत्यारों और अपराधियों के साथ मिली हुई है। यह अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यही वजह है कि उनका (अपराधियों का) हौसला बढ़ रहा है।” भाजपा प्रवक्ता ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मधुसूदन और सरपंच नवतेज सिंह की कथित हत्याओं का भी जिक्र किया और इन मामलों में की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने में विफल रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब के एक मंत्री ने मादक पदार्थ गिरोह के बारे में शिकायत करने वाले पीड़ित परिवार के एक सदस्य को धमकी दी थी। भाटिया ने कहा, “हमारी मांग है कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ हैं, तो इन गंभीर अपराधों को देखते हुए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को “भय-मुक्त, अपराध-मुक्त और नशा-मुक्त” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi पर बयान के बाद देशभर में BJP का विरोध, Rahul Gandhi और Kharge से माफी की मांग की
    Next Article
    मुफ्त चावल पॉलिश कर बेचने का आरोप, AIADMK ने TVK सरकार की 30 रुपये स्कीम पर खड़े किए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment