Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

    12 minutes ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा के लिए हुई बैठक के बाद शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैठक में आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।मान ने बताया कि बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई और छांटे गए नाम शुक्रवार शाम को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के पास भेजे जाएंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, पीएसी की बैठक कल पूर्वाह्न 11 बजे फिर होगी। इस बैठक के बाद पहली सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।मैं शनिवार दोपहर करीब 12 बजे यहां सूची साझा करूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में जनता की प्रतिक्रिया और मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा।मान ने कहा कि आप पिछले पांच वर्षों में पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर वोट मांगेगी। उन्होंने बिजली, जलापूर्ति, स्कूलों, अस्पतालों, बुनियादी ढांचे और सड़कों को विकास के प्रमुख क्षेत्र बताया। उन्होंने बैठक को सार्थक बताते हुए कहा, हम सकारात्मक राजनीति करना चाहते हैं।आज हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। मान ने कहा कि चुनाव की तैयारियों के तहत आगे और बैठकें होंगी तथा सर्वेक्षण भी कराया जाएगा। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।मौजूदा विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 16 मार्च, 2027 को समाप्त हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन
    Next Article
    ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment