Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PWD निविदाओं में 40 करोड़ के घोटाले का आरोप:हॉट मिक्स प्लांट शर्त से 200 ठेकेदार बाहर, नियमों का उल्लंघन

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कंस्ट्रक्शन डिवीजन की लगभग 40 करोड़ रुपये की निविदाओं में कथित घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिशासी अभियंता ने निविदा प्रक्रिया में हॉट मिक्स प्लांट की शर्त जोड़कर करीब 200 ठेकेदारों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंस्ट्रक्शन डिवीजन, PWD ने 128 कार्यों के लिए निविदाएं जारी की थीं। बाद में 16 फरवरी 2026 को शुद्धि पत्र (पत्रांक 206/9A-निविदा) जारी कर हॉट मिक्स प्लांट की अनिवार्य शर्त जोड़ी गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह शर्त चुनिंदा 8 फर्मों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई थी। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि यह कदम प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, PWD, लखनऊ के 16 अक्टूबर 2020 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। इन नियमों के अनुसार, हॉट मिक्स प्लांट की शर्त केवल 75 लाख रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों में ही लागू होती है। इसके बावजूद, कथित तौर पर कई छोटी निविदाओं में भी यह शर्त लागू कर दी गई। मामले में अधीक्षण अभियंता, PWD अयोध्या और कुछ फर्मों के बीच मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस कदम से शासन को वित्तीय नुकसान होने और प्रतिस्पर्धा समाप्त होने की आशंका है, जबकि सामान्यतः ई-टेंडर प्रक्रिया में दरें 20 प्रतिशत तक कम हो जाती हैं। शिकायतकर्ताओं ने शुद्धि पत्र जारी करने की वैधता, उच्च अधिकारियों की स्वीकृति और पूरे टेंडर प्रबंधन की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की है, यह कहते हुए कि 38 निविदाओं में शर्त लगाकर 200 से अधिक ठेकेदारों को अनुचित रूप से वंचित किया गया है। फिलहाल, इस मामले पर विभागीय स्तर पर प्रतिक्रिया का इंतजार है, जबकि स्थानीय ठेकेदारों में आक्रोश बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घोसी चीनी मिल में गन्ना खरीद बंद:सपा सांसद राजीव राय बोले- सभी किसानों का गन्ना नहीं खरीदा तो करूंगा आंदोलन
    Next Article
    हरदोई में युवती का सुसाइड:लंबे समय से बीमारी से परेशान थी, कमरे में फंदा लगाकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment