Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रॉबर्ट्सगंज में ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों की धोखाधड़ी:पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी पर FIR दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में एक ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बकाया पैसे मांगने पर आरोपी ने व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रॉबर्ट्सगंज स्थित 'श्री साई ज्वेलर्स' के मालिक आयुष केशरवानी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कुरथा निवासी राकेश पटेल, जो खुद को अपना दल का जिला सचिव बताता है, ने जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच उनकी दुकान से 20 लाख 97 हजार रुपये से अधिक के जेवरात खरीदे थे। इसमें से 4.50 लाख रुपये का भुगतान बकाया था। आरोपी राकेश पटेल ने एक सप्ताह के भीतर बकाया भुगतान का आश्वासन दिया था। हालांकि, बार-बार पैसे मांगने पर उसने पंजाब एंड सिंध बैंक का एक चेक दिया। यह चेक खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गया। पीड़ित आयुष केशरवानी का आरोप है कि 4 जनवरी 2026 को जब उन्होंने बढ़ौली चौराहे पर अपना बकाया पैसा मांगा, तो राकेश पटेल ने अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पहले कस्बा चौकी पर सुलह-समझौता भी हुआ था, जिसमें आरोपी ने 28 फरवरी 2026 तक भुगतान करने का वादा किया था। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी आरोपी ने न तो पैसा दिया और न ही फोन उठाया। परेशान होकर व्यवसायी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बुधवार को आरोपी राकेश पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस धोखाधड़ी और धमकी के मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में आज से स्व-गणना अभियान शुरू:डीएम शैलेष कुमार ने 21 मई तक जनभागीदारी की अपील की
    Next Article
    चित्रकूट में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश:तापमान गिरा, गर्मी से राहत; मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment