Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 51 किलो गांजा जब्त किया:चार तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल भी बरामद; कीमत 16 लाख

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा, चार मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने देर रात में मादक पदार्थों के लिए अभियान चलाया सभी मुखबिर की सूचना पर देर रात 01:35 बजे 'मम्मी का ढाबा' के पास एक अर्धनिर्मित भवन के पास छापेमारी की छापेमारी के दौरान अवैध गांजा बरामद किया इस दौरान चार अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शेर बहादुर उर्फ शेरू यादव (पुत्र प्रदीप यादव, निवासी पिण्डोरिया, थाना कटका, अम्बेडकर नगर, उम्र 26 वर्ष), आकृत उर्फ सचिन पाण्डेय (पुत्र रामदयाल पाण्डेय, निवासी अचलीपुर, थाना अतरौलिया, आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष), प्रतीक चौबे उर्फ डम्पी (पुत्र नरसिंह चौबे, निवासी भटपुरवा पटखौलिया थिरईपट्टी, थाना अतरौलिया, आजमगढ़, उम्र 32 वर्ष) और राज दूबे उर्फ मोहित (पुत्र अरविन्द कुमार दूबे, निवासी दुबौली पोस्ट अजमलपुर, थाना कटका, अम्बेडकर नगर, उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:खेत जाते समय पहिए और मडगार्ड के बीच फंसकर जान गई, आरोपी चालक फरार
    Next Article
    गोरखपुर में स्कूल समय बदलने की मांग:बढ़ती गर्मी से बच्चों को परेशानी, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment