Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले- मेरी और PM की पत्नी नहीं:नड्डा ने खड़गे का हाथ पकड़कर सीढ़ियां उतरवाईं, मंत्री व्हीलचेयर से पहुंचे; संसद के टॉप-7 मोमेंट्स

    2 hours ago

    1

    0

    संसद के विशेष सत्र में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा चल रही थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि उनकी और PM की पत्नी नहीं है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं। देखिए लोकसभा के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. राहुल बोले- मेरी और PM की पत्नी नहीं राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर स्पीच शुरू करते हुए कहा कि इस हम सभी इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां और बहनें और पत्नियां हैं। हां लेकिन मेरी और प्रधानमंत्री जी की पत्नी नहीं है। इसके बाद सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य हंसने लगे। 2. नड्डा ने खड़गे की सीढ़ियां उतरने में मदद की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मदद की। दरअसल जब खड़गे राज्यसभा के अंदर सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तब नड्डा ने खड़गे का हाथ पकड़कर उनकी सीढ़ियां उतरने में मदद की। 3. राहुल ने जादूगर और गार्डन का किस्सा सुनाया राहुल ने अपनी स्पीच के दौरान गार्डन और जादूगर का किस्सा सुनाया। राहुल ने बताया कि जादूगर की कहानी सुनाने के दौरान जगलिंग की और बॉक्स में ताला लगाने की एक्टिंग करके बताई। उन्हें जब ओम बिरला ने फिर टोका तो राहुल बोले सर सुनाने दीजिए मजा आएगा। मैं आर्टिस्ट हूं चित्र बनाता हूं। 4. स्पीकर बिरला बोले- राहुल जी जादू की जगह बिल पर बोल लीजिए राहुल गांधी जब जादूगर से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे तो सभी हंस रहे थे। स्पीकर ओम बिरला ने भी हंसते हुए कहा कि राहुल जी आप जादू पर बोलने से अच्छा है बिल पर बोल लीजिए। इसके बाद हंगामा हो गया, और राहुल बैठ गए। स्पीकर ने कहा- आप जो चौराहे पर बोलते हैं वो ही संसद में बोलो, ऐसा नहीं होता, ये संसद की अपनी गरिमा होती है। 5. अनुराग ठाकुर बोले- राहुल भाषण देकर भाग जाते हैं अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन का नियम कहता है कि जिस व्यक्ति ने भाषण समाप्त किया हो उसे सदन में रुकना होता है लेकिन राहुल गांधी हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होते। ये असत्य बोलकर यहां से भाग खड़े होते हैं। 6. निशिकांत बोले- सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से हमारी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है। देर रात तक हम यहां उपस्थित रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। आज 17 तारीख है वो भी खास है क्योंकि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा। 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष हो गईं। 7. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पैर में चोट लगने के बाद व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे। आज लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीन संसोधन बिलों पर वोटिंग होगी। ---------------------------------------- संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया:एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान 2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी, इसमें बदलाव के लिए सरकार 3 नए बिल लाई शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी, दक्षिण के 5 राज्यों की सीटें 129 से 195 हो जाएंगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया:एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान, स्पीकर ने विवादित हिस्सा रिकॉर्ड से हटाया
    Next Article
    NIT कुरुक्षेत्र में अब ऑनलाइन होंगे वाइवा:शेड्यूल से 4 दिन पहले स्टूडेंट्स की छुट्टी; छात्रा के सुसाइड के बाद रात में 6 घंटे चला धरना-प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment