Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित बोले-अजित पवार की पार्टी कब्जाने की कोशिश हुई:प्रफुल्ल पटेल समेत 3 नेताओं ने EC को लेटर लिखा, सुनेत्रा को इसकी जानकारी नहीं थी

    19 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र में एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार की मौत के बाद प्रफुल्ल पटेल समेत तीन नेताओं ने एनसीपी (अजित पवार) पर कब्जा करने की कोशिश की। अजित पवार के भतीजे रोहित ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अजित पवार की मौत के 18 दिन बाद, 16 फरवरी को प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और बृजमोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग को लेटर भेजा। इसमें कहा गया कि पार्टी संविधान में बदलाव कर सभी अधिकार वर्किंग प्रेसिडेंट को दिए जाएं। रोहित ने कहा कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को शुरुआत में इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव आयोग को लेटर लिखा। रोहित ने संबंधित डॉक्युमेंट्स दिखाए और आपराधिक जांच की मांग की। अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे के बारामती के प्लेन क्रैश में मौत हो गई। तब प्रफुल्ल पटेल एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख थे। प्लेन क्रैश और कंपनी पर भी सवाल उठाए रोहित पवार ने प्लेन क्रैश से जुड़ी कंपनी VSR वेंचर्स पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि हादसे के बाद भी कंपनी को 80-90 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया और कुछ लोग इसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अजित पवार की मौत के मामले में बेंगलुरु में FIR दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उन्हें सलाह दी गई थी कि वे ऐसे राज्य में शिकायत करें, जहां उन्हें न्याय मिल सके, इसलिए कर्नाटक के बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज कराई। सुनील तटकरे बोले- पार्टी मामलों में दखल न दें एनसीपी (अजित पवार) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग पार्टी के अंदरूनी मामलों में दखल देना बंद करें। उन्होंने कहा कि अजित पवार के खिलाफ पहले भी साजिशें हुईं। अब उनकी मौत के बाद भी ऐसे प्रयास हो रहे हैं। वहीं, एनसीपी के एक नेता ने कहा कि वर्किंग प्रेसिडेंट को अदालत और चुनाव आयोग से जुड़े मामलों में संवाद का अधिकार पहले से दिया गया था। रोहित भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। प्लेन क्रैश में अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई थी पुणे के बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार सहित 5 लोगों की जान गई थी। उनकी मौत के तीसरे दिन, 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। 26 फरवरी को सुनेत्रा पवार को एनसीपी का नया अध्यक्ष चुना गया। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में FIR:भतीजे रोहित ने 5 आरोप लगाए, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के मामले में बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज की गई है। FIR उनके भतीजे और एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार की शिकायत पर दर्ज हुई है। उन्होंने हादसे को आपराधिक साजिश बताया है। उन्होंने FIR में 5 मुख्य आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजरायल जंग के बीच ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ खोला मोर्चा, PM स्टार्मर की दो टूक- पुतिन खुशी में हाथ मल रहे लेकिन हम रूसी जहाजों को नहीं छोड़ेंगे
    Next Article
    मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 9 मौतें:30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग, छिंदवाड़ा के पास हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment