Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले: शंकराचार्य का काम धर्म प्रचार, राजनीति नहीं:सपा ने 1990 में अविमुक्तेश्वरनंद की दुर्गति की थी, अब समर्थन क्यों?

    3 hours ago

    1

    0

    कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मेरठ पहुंचे। उन्होंने यहां पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य के राजनीतिक बयानों पर भी टिप्पणी की। मंत्री राजभर ने बताया कि पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों के अधिकारियों ने 90 से 95 प्रतिशत तक काम पूरा कर लिया है। उन्होंने शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, बारादघर और हेल्थ यूनिट सेंटर जैसी नई योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर भेजने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक कल्याण के लिए एक करोड़ से अधिक के बड़े प्रोजेक्ट्स को फंड दे रही है। शंकराचार्य के राजनीतिक बयानों पर टिप्पणी करते हुए राजभर ने कहा कि उनका काम धर्म का प्रचार करना है, न कि मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना या राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना। उन्होंने 1990 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि तब समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद की "दुर्गति" की थी। राजभर ने कहा कि यदि किसी शंकराचार्य पर कोई आरोप लगा है और पुलिस ने कार्रवाई की है, तो वह बिना शिकायत के नहीं हुई होगी। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने ब्राह्मणों को लड़ाने के आरोपों पर कहा कि यह उनकी पार्टी का मामला है और वे खुद मालिक हैं, जिसे चाहें उसे लड़ाएंगे। मंत्री ने जी-20 सम्मेलन के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों के सामने भारत में कांग्रेस के लोगों ने जो प्रदर्शन किया, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने विशेष रूप से "कपड़े उतारकर प्रदर्शन" करने के तरीके पर सवाल उठाया। 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में है और वे मिलकर चुनाव लड़ेंगे, तथा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    Rashmika-Vijay Wedding: ‘अपनी बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना लिया…’; रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरें आईं सामने, SEE PICS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment