Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिजिजू बोले- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने कहा- अफवाह न फैलाएं; PM ने कहा था- कोरोना की तरह तैयार रहना होगा

    3 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने संसद के बाहर कहा- हालात काबू में हैं। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल पीएम ने लोकसभा में चार दिन पहले कहा था- आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। वहीं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सरकार का ऐसा कोई प्रपोजल नहीं है। पीएम ने चार दिन पहले संसद में कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं। लॉकडाउन के सवाल पर रिजिजू का पूरा बयान पढ़िए सवाल: क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है? जवाब: नहीं, नहीं, ये सब कौन अफवाह उड़ा रहा है। पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरियों को चेतावनी दी है। राज्य सरकारों से कहा है कि कोई भी होर्डिंग न करे। भारत सरकार के कंट्रोल में पूरी स्थिति है। आम लोगों को तकलीफ न हो इसके लिए टॉप लेवल से लेकर नीचे लेवल तक यहां तक कि पीएम खुद मॉनीटर कर रहे हैं। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी विदेश मंत्री अराघची और स्पीकर ग़ालिबफ़ को मारने वाला था इजरायल, पाकिस्तान को लगी इसकी खबर और फिर...
    Next Article
    सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई:कच्चा तेल महंगा होने से कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं, इसे रोकने के लिए फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment