Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजकुमार पाल बनेंगे डीएसपी, पेरिस-ओलंपिक में किया था शानदार प्रदर्शन:सीएम योगी 24 मार्च को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र और लक्ष्मण पुरस्कार

    3 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर। पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल अब उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी का पद संभालेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को लखनऊ में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसी समारोह में राजकुमार पाल और उनके गांव के ही एक अन्य हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह को लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने 18 फरवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वर्ष 2024 की घोषणा को लागू करने का आग्रह किया था। सरकार ने अब इस घोषणा को पूरा कर दिया है। राजकुमार पाल और उत्तम सिंह दोनों सैदपुर तहसील के करमपुर गांव के निवासी हैं और एक ही प्रशिक्षण केंद्र से निकले हैं। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम वर्ष 1983 से ग्रामीण खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल सामग्री और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इस स्टेडियम को प्रतिभाओं की नर्सरी माना जाता है, जहां से अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। ओलंपियन राजकुमार पाल का सफर संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने बांस की हॉकी स्टिक से खेलना शुरू किया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। अब वे अपनी खेल उपलब्धियों के आधार पर डीएसपी पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजकुमार पाल के ओलंपिक पदक और उत्तम सिंह की खेल उपलब्धियों ने गाजीपुर और पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। एक ही गांव और एक ही अकादमी से दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश:युवक ने शादी से किया इनकार, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    एसडीएम पर दहेज उत्पीड़न-घरेलू हिंसा का केस:पूर्व मंत्री के भाई ने प्रतापगढ़ में दामाद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment