Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राजनीतिक मजबूरी में मेरी दिवंगत मां का अपमान न करें':अखिलेश ने लखनऊ मेयर को लिखा खत, जनाक्रोश रैली में दिए उनके बयान पर पलटवार

    20 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में महिला आरक्षण बिल को लेकर मंगलवार को भाजपा की जनाक्रोश रैली के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा दिए गए बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने मेयर के नाम फेसबुक पर खुली चिट्‌ठी लिखी है। उसमें खुद को मेयर का भाई बताते हुए सुबह उनके द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। अखिलेश यादव ने लिखा- आप कृपया अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का नाम लेकर एक महिला के रूप में एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है। यदि आपके घर में कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि आपका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं? बाकी आप स्वयं एक महिला हैं। महिला ही जब महिला का अपमान करेगी तो कौन आपको नैतिक रूप से सही कहेगा। भारतीय समाज में कभी भी, किसी की भी मां का अपमान स्वीकार्य नहीं है। आपका राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल हो,ता अगर आप उसे नैतिक मानकों पर इतना नीचे न ले जातीं। आज आपके समर्थक भी शर्मिंदा हैं। जिनको प्रभावित करने के लिए आप अपना स्तर गिरा रही हैं, वे किसी के भी सगे नहीं हैं। आप अपना स्तर बनाए रखें और संतुलन भी। मैं आपसे किसी क्षमा की भी अपेक्षा नहीं रखता हूं। न ही ऐसा कहने के बाद क्षमा के कोई मायने रह जाते हैं। आपका अकेले में बैठकर जो पछतावा होगा, हमारे लिए इतना ही बहुत है। मेयर बोलीं- मैं क्यों गाली दूंगी इस मामले में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा- मैं किसी की मां को क्यों गाली दूंगी? कहीं भी यह बता दिया जाए कि मैंने गाली दी है। मैं असभ्यता नहीं दर्शाती हूं। मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की मांग अखिलेश यादव ने की। जब धर्म पर देश बंटा तो यह आरक्षण पाकिस्तान में जाकर मांगिए। मैंने आधी आबादी की बात रखी है। इस बयान पर हुआ विवाद जनाक्रोश रैली में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा था- आज जनाक्रोश पदयात्रा है। इसमें हम बहनों और महिलाओं का सम्मान जुड़ा है। हजारों वर्षों से भारत में नारियों का सम्मान हुआ है, लेकिन आज विपक्ष ने जिस तरीके से महिलाओं का अपमान किया हैए यह घोर निंदनीय है। हम उस देश में रहते हैं, जिस देश को मां कहा जाता है। हमारे देश में नदियों को भी मां कहा जाता है। मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को कहना चाहती हूं कि जिस मां ने आपको पैदा किया है, वह मां आपकी पहले टीचर है। आपने उस मां का अपमान किया है। जब आप पैदा हुए तो आपकी बहन ने आपको अंगुली पड़कर चलना सिखाया। आपने उस बहन का अपमान किया है। जिस बेटी का चेहरा देख कर आपका दुख दर्द खत्म हो जाता है। आपने उसका विरोध किया। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ KGMU से 12वीं पास फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया:डीन बोले- छात्राओं को प्यार में फंसाया, लव जिहाद की साजिश रच रहा था लखनऊ में KGMU कैंपस से मंगलवार को एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया। वह मेडिकल स्टूडेंट को प्यार में फंसाकर धर्मांतरण कराने की साजिश रच रहा था। साथ ही एम्स दिल्ली में अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर छात्राओं को बाहर ले जाने की योजना बना रहा था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव:बोले- ऐतिहासिक बहुमत से से सपा सरकार आएगी, ओपी राजभर को कोई सीरियस नहीं लेता
    Next Article
    लखनऊ में प्रचंड गर्मी, हीट वेव का अलर्ट:सुबह से छाता लेकर घरों से निकल रहे लोग, 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment