Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजपाल को बच्चों ने भेजी गुल्लक भरकर पॉकेट मनी:शाहजहांपुर में 40 छात्रों ने बड़े भाई को किया कुरियर, बोले- आपको जेल में नहीं देख सकते

    16 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन राजपाल यादव हालांकि अब चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आ गए हैं। पर उनकी मदद के लिए देश के कोने-कोने से लोग आगे आए हैं। यूपी के शाहजहांपुर के गरीब बच्चों के एक ग्रुप ने भी अपने गुल्लक की पॉकेट मनी को इकट्‌ठा करके राजपाल यादव को भेजी है, ताकि वे अपना कर्ज चुका सकें। दरअसल शाहजहांपुर के गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के छात्र-छात्राओं ने यह कदम उठाया है। इन बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी एक गुल्लक में इकट्ठा की और उसे अभिनेता के घर भेजा। बच्चों ने राजपाल यादव को संदेश भी भेजा है कि वे उनके साथ हैं और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक छात्रा ने यह भी कहा, “हमारे पास जितने भी पैसे थे, वे सब इस गुल्लक में हैं। इसे तोड़कर पैसे निकालें और अपना कर्ज चुका दें। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि आप बहुत जल्द घर आ जाएं, फिर हम आपसे मिलना चाहेंगे।” बता दें कि राजपाल यादव मूलरूप से शाहजहांपुर के ही थाना बंडा क्षेत्र के कुंडरा गांव के रहने वाले हैं। 2010 में एक मूवी बनाने के लिए उन्होंने निजी कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था। समय पर लोन नहीं चुका सके। जिसका ब्याज बढ़कर 9 करोड़ रुपए कुल राशि हो गया। लोन चुकाने के लिए राजपाल की ओर से दिए गए चेक बाउंस हो गए। इसी मामले में कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। राजपाल के जेल जाने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थम में आ गई। सलमान खान, सोनू सूद समेत कई एक्टर्स ने आर्थिक मदद करके राजपाल यादव को जेल से बाहर निकाला। 40 बच्चों ने जुटाए पैसे चौक कोतवाली क्षेत्र के बिजली पुरा मोहल्ले में स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष और शिक्षक कुमार सागर ने बताया- हमारे यहां गरीब बच्चों के लिए कक्षा-1 से 12वीं तक के लिए क्लासेज चलाई जाती हैं। कुल 60 बच्चे पढ़ाई करते हैं। कुमार सागर ने बताया- कुछ दिन पहले बच्चों को सोशल मीडिया से पता चला कि राजपाल यादव को लोन के एक मामले में जेल भेज दिया है। बच्चों ने आकर कहा- हम उनकी मदद करना चाहते हैं। कुल 40 बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी जुटाई। और एक गुल्लक में भरकर मुझे दी। मैंने भी अपनी तरफ से हैसियत के हिसाब से गुल्लक में पैसे डाले। इसके बाद इस गुल्लक को राजपाल यादव के शाहजहांपुर स्थित उनके गांव के घर पर बड़े भाई श्रीपाल यादव को कुरियर कर दिया। अब पढ़िए राजपाल यादव से जुड़ा चेक बाउंस मामला… साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘’अता पता लापता'' बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल यादव समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल यादव ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था। सोनू सूद और तेज प्रताप यादव मदद को आए थे आगे राजपाल यादव की मदद के लिए फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां आगे आने की बात कह रही हैं। सबसे पहले अभिनेता सोनू सूद ने मदद की बात कही। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर 'X' हैंडल पर लिखा- राजपाल यादव एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और अविस्मरणीय काम दिए हैं। वहीं तेज प्रताप यादव ने भी ट्विटर पर पोस्ट करते हुए राजपाल यादव के लिए 11 लाख रुपए भेजने की बात बताई। इसके अलावा सलमान खान, अनूज जलोटा, अक्षय कुमार समेत कई हस्तियों ने राजपाल यादव को आर्थिक मदद भेजने का दावा किया। जेल से छूटते ही सलमान खान को कहा- धन्यवाद जेल से छूटते ही राजपाल यादव ने एक्टर सलमान खान को धन्यवाद कहा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राजपाल ने बताया- सलमान खान ने मेरे लोन का ज्यादातर पैसा चुका दिया है। मैं उनका एहसान कभी नहीं भूलूंगा। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में चाची-भतीजे की शादी, पति ने करवाए 7 फेरे:बोला- छिप-छिपकर मिलती थी, डर था कि हत्या न करवा दे बागपत में चाची और भतीजे ने शादी कर ली। थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। यह सब महिला के पति की मर्जी से हुआ। पति का कहना है कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और भतीजे के पास चली जाती थी। उसने कहा- अगर वह शादी नहीं कराता, तो मुझे मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देती। अब मेरा पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। पत्नी ने मुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब मैं अपने बच्चों को लेकर कहीं और चला जाऊंगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार:बीटेक पास युवक स्कूल के दोस्त के साथ कर रहा था टप्पेबाजी, 181 एटीएम कार्ड बरामद
    Next Article
    36 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चला:SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी, नहर में गिर गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment