Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आया:मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव, उत्तराखंड में तापमान -7°C पहुंचा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को राजस्थान में तेज बारिश हुई, इसके कारण दो शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में तापमान 40°C से नीचे रहा। मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश के 28 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 50 kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को केदारनाथ धाम लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई, जिससे तापमान -7°C से नीचे चला गया। उत्तर भारत में गर्मी का नया दौर शुरू होने की संभावना भारतीय मौसम के लिहाज से आने वाले दिन काफी उथल-पुथल भरे साबित हो सकते हैं। एक तरफ जहां अरब सागर में मानसून-पूर्व चक्रवाती तूफान के संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राहत दे रही बारिश और तेज हवाओं के थमने के बाद उत्तर भारत में गर्मी का नया दौर शुरू होने जा रहा है। वर्तमान में देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है, लेकिन यह स्थिति 10 मई के बाद पूरी तरह बदलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों और ऐतिहासिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 10 मई के आसपास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो सकता है। इससे बारिश-तूफान संभव है। आमतौर पर अरब सागर में अप्रैल और मई के शुरुआती हफ्तों में तूफानों की दर काफी कम रहती है, इसलिए यदि यह सिस्टम मजबूत होता है तो इसे एक अपवाद माना जाएगा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 7 मई: 8 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम, 28 जिलों में अलर्ट; 50 kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश के 28 जिलों में आज शाम तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 50 kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में दिन में भी आंधी-बारिश का दौर रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश के कारण तापमान गिरा, 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बाड़मेर सबसे गर्म राजस्थान में मई का पहला सप्ताह गर्मी से राहत भरा रहा। मंगलवार को भी राज्य के आंधी चलने के साथ बारिश हुई। उदयपुर संभाग के जिलों में बारिश होने से तापमान में 2°C से 3°C तक गिरावट हुई। राज्य के दो शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में मंगलवार को तापमान 40°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बीते 24 घंटे में 89.7mm बारिश, ये सामान्य से 182% ज्यादा बिहार में पिछले 5 दिन से मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह सुपौल और खगड़िया में बारिश हुई है। इसके साथ ही बिहार के कई शहरों में सुबह से बादल छाए हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के सभी जिलों में बारिश के आसार, केदारनाथ में चौथे दिन बर्फबारी; तापमान -7°C से नीचे उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन सभी जिलों में बारिश संभावना है। मौसम विभाग ने सभी पहाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई, जिससे तापमान -7°C से नीचे चला गया। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: राज्य में 11 मई तक बदला रहेगा मौसम, रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में यलो अलर्ट झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और राज्य के ऊपर सक्रिय टर्फ लाइन के कारण पिछले 24 घंटे में रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इसके असर से तापमान में 5°C की गिरावट आई। रांची का अधिकतम तापमान 29.4°C पर रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की धमाकेदार एंट्री, अचानक हुआ बड़ा उलटफेर
    Next Article
    दावा- तमिलनाडु में कांग्रेस TVK को समर्थन देगी:विजय को सरकार बनाने के लिए 10 विधायकों की जरूरत; ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment