Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में HPCL रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित

    6 hours ago

    1

    0

    राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी। यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं। करीब 79 लाख 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे। इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया है। आग लगते ही पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन किया जा सकेगा। रिफाइनरी में भड़की आग की 6 PHOTOS नए बने जिले बालोतरा में HPCL की रिफाइनरी सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड यानी HPCL की यह रिफाइनरी राजस्थान में नए बने जिले बालोतरा के पचपदरा में मौजूद है। करीब 79 लाख 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी रिफाइनरी में विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस करने और उससे अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार करने के लिए पूरा कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यहां सालाना 9 मिलियन टन कच्चा तेल साफ किया जा सकता है। कच्चा तेल फिल्टर करने वाली दो यूनिटों में लगी आग HPCL रिफाइनरी के दो हिस्सों में आग लगी। इनके नाम क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) हैं। पाइप लाइन के जरिए आने वाला कच्चा तेल इन्हीं यूनिट में आता है। फिर उसे फिल्टर करके अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है। पचपदरा रिफाइनरी में गुजरात से आता है कच्चा तेल राजस्थान की इस रिफाइनरी में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइप लाइन के जरिए कच्चा तेल आता है। मुंद्रा से इसकी दूरी करीब 487 किलोमीटर है। यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज की
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:महिला बोली- पुलिसवालों ने गेहूं चुराया; लेडी ट्रैवल एजेंट पर बैन; सोनम बाजवा की नोंकझोंक; ₹6 करोड़ जीतने वाला मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment