Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में तापमान 36°C, MP में भी 30°C से ज्यादा:उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट, सिक्किम में 2700 टूरिस्ट का रेस्क्यू

    4 hours ago

    1

    0

    देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड और सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। सिक्किम में 2,736 टूरिस्टों को ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पुलिस, GREF/BRO, ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी गाड़ियों और टूरिस्ट्स को सुरक्षित निकाला गया। वहीं मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उधर छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है। दूसरी ओर राजस्थान और हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में दिन का अधिकतम तापमान 36°C से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आज और हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। पंजाब और चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य के 28 जिलों में दिन का तापमान 30°C से ज्यादा, 2 मार्च से नए सिस्टम के कारण दोबारा बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश के 28 जिलों में दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके कारण कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य में फरवरी महीने में 4 बार बारिश-ओलावृष्टि हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: लगातार दूसरे दिन राज्य में दिन का तापमान 36°C से ज्यादा, बाड़मेर में सबसे ज्यादा 36.3°C राजस्थान में दिन का तापमान अब तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में लगातार दूसरे दिन दिन का तापमान 36°C से ज्यादा रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 36.3°C रहा। बाकी राज्यों में भी 30°C से ज्यादा रहा है। वहीं, मिनिमम टेम्परेचर भी 16°C से ज्यादा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 3 जिलों में कल से बर्फबारी के आसार, 6 शहरों का तापमान -10°C से नीचे उत्तराखंड के 3 जिलों में कल से दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C और अधिकतम तापमान में 1-2°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: फरवरी महीने में अप्रैल जैसी गर्मी, 5 शहरों में 30°C से ज्यादा तापमान हरियाणा में फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। फरवरी अंत में अप्रैल जैसी गर्मी दोपहर में महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से ज्यादा रहा। भिवानी में सबसे ज्यादा 31.0°C, नूंह में 30.9°C, महेंद्रगढ़ में 30.3°C, गुरुग्राम में 30.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली पुलिस पर हिमाचल में FIR, नाकेबंदी करके रोका:शिमला में यूथ कांग्रेस वर्कर्स को गिरफ्तार करने पहुंची थी, AI समिट में प्रदर्शन का आरोप
    Next Article
    दुबई का डॉक्टर बोला-लड़का ही होगा, गारंटी हमारी:इंटरनेशनल रैकेट 35 लाख में बेच रहा बेटे की चाहत, एमपी तक जुड़े तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment