Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्व टीम पर हमला करने पर तीन पर FIR:आजमगढ़ में पत्थर गाड़ने गई थी, गांव वालों ने विरोध किया

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के अतरौलिया थाने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले का आदेश एसडीएम न्यायिक ने दिया था। न्यायिक एसडीएम के आदेश पर आदेश का अनुपालन करने के लिए अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में जमीन पर पत्थर गाड़ने के लिए राजस्व की टीम गई थी। मौके पर राजस्व टीम के साथ-साथ पुलिस टीम भी मौजूद रहे पत्थर गाड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले तेरु आरती और सरिता ने पत्थर गाड़ने के दौरान विरोध करना शुरू किया और सरकारी काम में बाधा डालनी शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपियों ने पत्थर भी गाड़ने नहीं दिया और गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देने लगे। आरोपियों द्वारा किए गए इस विरोध के कारण पत्थर नहीं गाड़ा जा सका। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा इस मामले में राजस्व निरीक्षक अखिलेश सिंह ने अतरौलिया थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर हीरो आरती और सरिता के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता पर 35 लाख की ठगी का आरोप:बुलंदशहर में प्लॉट बेचने के नाम पर धोखा, योग गुरु के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    हैलट PGI में एडमिट पारुल-आयुष की हालत में सुधार:डॉक्टर बोले- मूंग की दाल का पानी पिलाया गया, जल्द ही लखनऊ रेफर करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment