Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मिर्जापुर आएंगी:माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय में करेंगी निरीक्षण, अधिकारियों के साथ होगी बैठक

    14 hours ago

    1

    0

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को मिर्जापुर स्थित निर्माणाधीन माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी। उनका आगमन पूर्वाह्न 10:55 बजे देवरी कला मड़िहान में प्रस्तावित है। राज्यपाल 11:30 बजे तक विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगी। इसके बाद, राज्यपाल पूर्वाह्न 11:35 बजे परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान विश्वविद्यालय निर्माण में लगे श्रमिकों के बच्चों को उपहार भी वितरित किए जाएंगे। पूर्वाह्न 11:40 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राज्यपाल विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर 12:05 बजे कुलाधिपति का प्रस्थान प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बताया कि कुलाधिपति के इस प्रथम आगमन से विश्वविद्यालय के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि महामहिम के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में होली से पहले ही 27 डिग्री पहुंचा:वायरल और गले के संक्रमण के मामले बढ़े, बच्चों-बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह
    Next Article
    समाजवादी गुंडों ने किया निगम की टीम पर हमला:अलीगढ़ नगर आयुक्त से अभद्रता पर बोले भाजपा महानगर अध्यक्ष– अपराधियों के यहां चलता है बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment